S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

शहडोल :जिला कांग्रेस कमेटी ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर , संभाग के तीन विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारो से कराया अवगत

0 960

जिला कांग्रेस कमेटी ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर,

संभाग के तीन विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारो से कराया अवगत

शहडोल (संजय गर्ग) । विगत दिवस जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा नगर के आशियाना पैलेस में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर संभाग के तीनों विधानसभा क्षेत्र जय सिंह नगर , जैतपुर व ब्यौहारी के प्रत्याशियों से अवगत कराया आपको बता दें कि इस बार जयसिंहनगर से नरेंद्र मरावी कांग्रेस से चुनावी मैदान में है तो वहीं जैतपुर से उमा धुर्वे , एवं ब्यौहारी से राम लखन सिंह को पार्टी ने टिकट दी है।
यदि हम तीनों प्रत्याशियों के ट्रैक रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इनमें से दो के राजनीतिक पकड़ काफी मजबूत है।
नरेंद्र मरावी जोक सिंह नगर से भाजपा के मनीष सिंह को टक्कर देंगे नरेंद्र मरावी ने अपना चुनावी सफर 2005 से शहडोल नगरपालिका से शुरु किया। और फिर जिला पंचायत में अध्यक्ष पद का कार्यभार भी नरेंद्र मरावी ने संभाला एक बार फिर पार्टी ने नरेंद्र मरावी पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी चुना है।
आपको बता दें नरेंद्र मरावी की पकड़ स्थानी काफी मजबूत है सभी से मरावी का सीधा संपर्क है जिसका फायदा आने वाले चुनाव में पार्टी को हो सकता है।

जैतपुर से उमा देंगी जय सिंह मरावी को टक्कर
तो वहीं अगर हम दूसरी और जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो कांग्रेस ने उमा धुर्वे को मैदान पर उतारा है आपको बता दें उमा धुर्वे की टक्कर भाजपा से चार बार विधायक व एक बार मंत्री रह चुके। जय सिंह मरावी से है। तो उमा धुर्वे जोकि तीन बार जनपद पंचायत बुढार की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
इस बार जैतपुर विधानसभा का चुनावी रण देखने योग्य होगा।

ब्यौहारी से राम लखन सिंह होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी 

विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी से कांग्रेस ने राम लखन सिंह को चुनावी मैदान पर उतारा है आपको बता दे राम लखन सिंह पार्टी का नया चेहरा है।
इस बार कांग्रेस ने पूर्व विधायक रामपाल सिंह की टिकट काटकर नए चेहरे को आगे किया है जिसका फायदा कांग्रेस को निश्चित तौर पर मिलेगा।

बैठक में इनकी रही उपस्थित
इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता , नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम दास जायसवाल , कांग्रेस नेता अजय अवस्थी , कांग्रेस नेता गुड्डू खरे , पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम , जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ खान , कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता पियूष शुक्ला , सौरभ तिवारी समेत समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.