S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

ब्यौहारी:खाद्य विभाग के नाक के नीचे फल फूल रहा रेस्टोरेंट का गोरख धंधा , मामला ब्यौहारी के रीवा रोड में स्थित जेपी हार्ट रेस्टोरेंट का , निम्न स्तरीय भोजन खिलाकर चोरी कर रहे जीएसटी टैक्स

0 1,076

खाद्य विभाग के नाक के नीचे फल फूल रहा रेस्टोरेंट का गोरख धंधा ,

मामला ब्यौहारी के रीवा रोड में स्थित जेपी हार्ट रेस्टोरेंट का ,

निम्न स्तरीय भोजन खिलाकर चोरी कर रहे जीएसटी टैक्स 

ब्यौहारी/ शहडोल (संजय गर्ग) । मामला जिले के ब्यौहारी रीवा रोड पर स्थित जेपी हर्ट रेस्टोरेंट का है जहां रेस्टोरेंट मालिक एवं स्टाफ द्वारा मिलकर ग्राहकों को लूटा जा रहा है दरअसल इस रेस्टोरेंट के अंदर ग्राहकों को बासी भोजन परोसा जाता है।
इसके साथ ही भोजन की क्वालिटी सबसे निम्न स्तरीय है गुणवत्ता मानकों को दरकिनार कर ग्राहकों को घटिया भोजन का सेवन कराकर रेस्टोरेंट संचालक द्वारा मोटी रकम वसूली जा रही है।

बिना रेट लिस्ट के मन माने दर पर दे रहे भोजन
आपको बता दें कि रीवा रोड पर स्थित तथा कथित रेस्टोरेंट जेपी हार्ट में बिना रेट लिस्ट के ही मनमाने ढंग से ग्राहकों को भोजन का रेट बताया जाता है वह घटिया भोजन कराकर अधिक मात्रा में ग्राहकों की जेब में डाका डाला जा रहा है।
कच्चा बिल देकर ग्राहक समेत शासन को लगा रहे चुना
तथाकथित रेस्टोरेंट में ग्राहकों को महंगे दर पर भोजन कराकर कच्चा बिल दिया जाता है।
साथ ही बिल पर जीएसटी नहीं ली जाती है। जीएसटी ना भरकर जेपी रेस्टोरेंट के संचालक के द्वारा शासन को लाखों का चूना लगाया जा रहा है।
पहले तो ग्राहकों को महंगे दर पर भोजन करना उसके बाद शासन से जीएसटी टैक्स की चोरी करना जेपी हर्ट रेस्टोरेंट में खुले तौर पर पूरे क्षेत्र में लूट मचा रखी है।

सवालों के घेरे में खाद्य विभाग

जेपी हार्ट रेस्टोरेंट के इस प्रकार मनमाने कर प्रणाली से कहीं ना कहीं खाद्य विभाग भी सवालों के घेरे पर है।
सवाल यह उठता है कि रेस्टोरेंट में इस प्रकार ग्राहकों को घटिया क्वालिटी का भोजन कराकर उनकी जेब पर डाका डाला जाता है तो क्या खाद्य विभाग को इसकी जानकारी नहीं है।
और यदि है तो उन पर अब तक खाद्य विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई यह कहीं ना कहीं खाद्य विभाग की लापरवाही है जिसके चलते इस प्रकार रेस्टोरेंट के संचालकों के द्वारा मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है।
नियमित जांच न होने से रेस्टोरेंट संचालकों में किसी भी प्रकार का भय नहीं है।
वह भय मुक्त होकर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.