S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

जयसिंहनगर :सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के लगाए गए नारे , बाइक रैली एवं क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन ,  मतदाता जागरूकता के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों हुए आयोजित । 

0 279

सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के लगाए गए नारे , बाइक रैली एवं क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन

 मतदाता जागरूकता के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों हुए आयोजित  

जयसिंहनगर ( संजय गर्ग ) । मध्य प्रदेश शासन के दिशा निर्देशानुसार एवं जनपद पंचायत जयसिंहनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक मरावी की अगुवाई में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का विशाल आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में जयसिंहनगर जनपद अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक, मोबलाइजर,शिक्षा विभाग के कर्मचारी, तहसील विभाग के कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का हर संभव प्रयास करते हुए बाइक रैली का आयोजन जनपद पंचायत से लेकर बंधा बाजार होते हुए मॉडल विद्यालय जनकपुर रोड तक किया गया एवं जनपद में एकत्र होकर मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लगाए गये जिसमें सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। जैसे कई बोल बोले गए।

 मैच में मॉडल स्कूल ने मारी बाजी

 इसी तारतम्य में लोगों के बीच मतदाता जागरूकता की ललक बढ़ाने के लिए उत्कृष्ट विद्यालय के ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जनपद पंचायत जयसिंहनगर एवं विद्यालय के शिक्षकों के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय जनपद पंचायत के कर्मचारियों द्वारा लिया गया जहां पर उनके द्वारा 16 ओवर में नौ विकेट गवाकर 64 रन का लक्ष्य संकुल मॉडल विद्यालय के शिक्षकों के लिए सुनिश्चित कर दिया।

जिस पर लक्ष्य का पीछा करते हुए शासकीय मॉडल स्कूल के तरफ से ओपनिंग करने उतरे प्राचार्य राजीव तिवारी ने 35 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं दूसरी ओर पुष्पेंद्र सिंह ने 11 रन बनाए और प्रमोद भाटिया ने तीन रन इस प्रकार निर्धारित लक्ष्य का पीछा शासकीय मॉडल स्कूल ने 12 ओवर में ही कर लिया एवं जीत दर्ज करी। 

 इस तरह से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाया गया जिसमें थाना प्रभारी जयसिंहनगर की भी अहम भूमिका रही जिन्होंने पूरे रैली में अपना सहयोग प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.