S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : पहले दी महिला के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम , पुलिस को गुमराह कर पुत्र के नाम दर्ज झूठी रिपोर्ट , पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।

0 250

पहले दी महिला के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम ,

पुलिस को गुमराह कर पुत्र के नाम दर्ज झूठी रिपोर्ट ,

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

शहडोल (संजय गर्ग) । मामला नगर के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 31/1 का है जहां पर इंद्र कुमारी सहिम पति हरतबाल सहिम निवासी राजा बाग के पीछे के साथ पूनम द्विवेदी परौहा पति छोटू परौहा के द्वारा पीड़ित महिला के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया।
इसके बाद पीड़ित महिला के पुत्र के नाम थाना सोहागपुर में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है । तत्पश्चात पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत करते हुए न्याय की मांग की है।

यह है मामला

पीड़ित इन्द्रकुमारी-सहिम पति हरत बाल सहिम निवासी वार्ड न0 31/1 राजा बाग की पीछे थाना सोहागपुर द्वारा बताया गया कि
– 22 अक्टूबर दिन रविवार को नित्यानंद परौहा की बहु पूनम-द्विवेदी परौहा पति बेटू परौहा के द्वारा मुझसे मारपीट कर एवं गाली गलौज दिए- सिर्फ एक तार के लिए जो की वह तार का मामला तीन महीने पहले का है। फिर मार – पीट करने के बाद थाना सोहागपुर में जाकर मेरे लड़के अजय- उर्फ छोटू के नाम से रिपोर्ट लिखा दिए। जो कि मेरा लड़का अपने नाना नानी के जैतहरी बीड़ गांव में 1 महीने से रह कर धान काट रहा है उसके बावजूद भी झूठा आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि थाने में रिपोर्ट लिखाने जब हम पहुंचे तो थाना सोहागपुर के मुन्शी जी के द्वारा बोला गया की लड़के को बुलवाओ अब आपकी रिपोर्ट नही लिखी जाएगी मेरा निवेदन है कि क्या हम छोटे वर्ग के लोग है इसलिए तो हमारी रिपोर्ट नही लिखी गई ।
जोकि पूनम द्विवेदी परौहा पुलिस वालों के यहां से आई है इस वजह से उसकी रिपोर्ट लिखी गई है ऐसा पीड़िता का कहना है
इसके बाद पीड़ित महिला ने अपने पुत्र को बताया की तुम्हारे. नाम से रिपोर्ट हुआ है। थाना आना पड़ेगा तो वह बोला की में मर जाऊंगा पर थाना नही जाऊगा।
अगर मेरा लड़का कुछ मासिक टेन्सन में कर लेता है तो उसका जिम्मेदार पूनम परोहा एव उसका पति होगा।
मामले की पूर्ण जानकारी पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से की साथ ही महिला ने मांग की है कि कि जिस दिनांक पर पीड़ित महिला के पुत्र के ऊपर रिपोर्ट लिखी गई उसे दिन उसका पुत्र कहां था इसकी जांच की जाए। उसने बताया कि पूनम परौहा उसके पुत्र पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है जिसकी जांच कर न्याय संगत कार्रवाई की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.