भोपाल:मोहन यादव को मिली एमपी की कमान , जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला के उपमुख्यमंत्री होने पर बनी सहमति नरेंद्र तोमर संभालेंगे विधान सभा के स्पीकर का पद
मोहन यादव को मिली एमपी की कमान ,
जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला के उपमुख्यमंत्री होने पर बनी सहमति
नरेंद्र तोमर संभालेंगे विधान सभा के स्पीकर का पद
भोपाल । एमपी के सियासत में बड़ा फेरबदल सामने आया है आपको बता दें कि विगत एक हफ्ते से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को लेकर भारी अटकलें सामने आ रही थी।
सभी को लग रहा था कि लगातार चार बार मुख्यमंत्री का पद संभाले हुए शिवराज सिंह चौहान जिनकी लाडली बहन योजना ने मध्य प्रदेश के सियासत में और भारतीय जनता पार्टी की जीत की सुनहरी स्याही बनकर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज किया ।
लेकिन इस बार विधायक दल की बैठक में ऐसे चेहरों में मोहर लगाई गई जिसकी उम्मीद शायद खुद शिवराज सिंह चौहान को नहीं रही होगी।
आपको बता दें कि अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे जो कि इसके पूर्व शिवराज सरकार में शिक्षा मंत्री के पद पर आसीन थे।
इसके साथी प्रदेश में दो उप मुख्यमंत्री के नाम पर भी मोहर लगी है।
जिसमें जगदीश देवड़ा और रीवा के विधायक व पूर्व प्रभारी मंत्री शहडोल राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
आपको बता दे कि सी एम की रेस में शामिल नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल में से नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा स्पीकर के तौर पर नियुक्त किया गया है।
तो वहीं प्रहलाद पटेल को फिलहाल विधायक पद से ही संतोष करना होगा।
इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा ।
