S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : सबसे पहले घुसपैठियों ने संसद पर हमला किया, अब मोदी सरकार संसद और लोकतंत्र पर हमला कर रही : सुभाष , जिला कांग्रेस कमेटी का नगर के अंबेडकर चौक में विशाल धरना प्रदर्शन

0 293

सबसे पहले घुसपैठियों ने संसद पर हमला किया, अब मोदी सरकार संसद और लोकतंत्र पर हमला कर रही : सुभाष

 जिला कांग्रेस कमेटी का नगर के अंबेडकर चौक में विशाल धरना प्रदर्शन

शहडोल (संजय गर्ग) । मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के आव्हान पर, जिला काँग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व मे,142 सांसदों को निलंबित करने के विरोध मे अंबेडकर चौक पर काँग्रेस द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि, सबसे पहले घुसपैठियों ने संसद पर हमला किया, अब मोदी सरकार संसद और लोकतंत्र पर हमला कर रही।

इंडिया गठबंधन से घबराई बीजेपी पहुंचा रही लोकतंत्र की गरिमा को ठेस

जिलाध्यक्ष ने कहा, इंडिया गठबंधन से घबराई बीजेपी और एनडीए जिस तरीके से लोकतंत्र के मंदिर का अपमान कर रही है, वो भारतीय लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली कार्रवाई है. उन्होंने कहा कि संसद की सुरक्षा के मुद्दे पर भारत के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के बयान की मांग करना कहीं से भी अनुचित नहीं है,उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि संसद में अपनी बात रखना हर सांसद का अधिकार है।

 जिला उपाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि, संसद भवन की सुरक्षा के मामले में प्रश्न पूछ रहे सांसदों को निलंबित किया जाना लोकतंत्र की हत्या है। किसी को बोलने की आजादी नहीं है, देश में तानाशाही है, विपक्ष को दबाया जा रहा है, लोकतंत्र खतरे में है।निरंकुश मोदी सरकार सासंदों को निलंबित करके सभी लोकतांत्रिक मानदंडों को कूड़ेदान में फेंक रही है।नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल सांसदों के निलंबन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, जयसिंह नगर विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र मरावी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता,पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,महिला जिलाध्यक्ष संध्या सिंह, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सिराज खान,जिला महासचिव अभिषेक मिश्रा,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, जयसिंह नगर विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र मरावी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद सुफियान खान,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, जिला महासचिव आशीष तिवारी, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम नरेश तिवारी, समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम लखन तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी रूपनारायण मिश्रा,वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक बजाज,सचिन निगम, महमूद अहमद,पार्षद हीरालाल प्रजापती,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेश सोंधिया, सुमित तिवारी,विवेक तिवारी, दलप्रताप सिंह,आशीष,शुभम,अमन, हर्ष, साहिल, अर्पित, मुस्तकीम आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.