S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

शहडोल :अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में भारत ने विकास के उच्चतम शिखर को प्राप्त किया : जयप्रकाश , विंध्य पुन निर्माण मंच ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का किया आयोजन

0 137

अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में भारत ने विकास के उच्चतम शिखर को प्राप्त किया : जयप्रकाश

विंध्य पुन निर्माण मंच ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का किया आयोजन

शहडोल (संजय गर्ग) । विंध्य पुनः निर्माण मंच की आवश्यक बैठक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय पंडित श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय कार्यालय गांधी चौक में संपन्न हुआ संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता एवं विंध्य पुन निर्माण मंच के प्रभारी जय प्रकाश नारायण गर्ग ने कहां की भारत रत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई जी करोड़ों देशवासियों के भावनाओं का प्रतिबिंब थे ।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को नई दिशा और नई गति प्रदान की अटल जी का व्यक्तित्व विराट था उनकी दूर दृष्टि से भारत ने विकास के उच्चतम शिखर को प्राप्त करते हुए दुनिया में अपना स्थान बनाया श्री गर्ग ने कहा कि अटल जी शहडोल में दो-तीन बार आए हम लोग छात्र जीवन में उनके करीब पहुंचे और उनका दर्शन कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया ऐसे महान विभूति को हम सभी लोग अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जन्मदिन के अवसर पर समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

इनकी रही उपस्थित
संगोष्ठी में बार संगठन के पूर्व अध्यक्ष मुलायम चंद्र जैन एडवोकेट , डॉ विजय राघव सराफ, संतोष सिंह परिहार लोकतंत्र सेनानी श्याम बाबू जायसवाल , नरेंद्र दुबे ,लोकतंत्र सेनानी अध्यक्ष शिवकुमार नामदेव , चंदन बहरानी , पियूष गर्ग शुभ दीप खरे एडवोकेट , लालजी मिश्र जमुई  आदि नगर के सैकड़ो गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेई को उनके जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए । श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.