S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

जयसिंहनगर : 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करते 31रनों पर सिमटी शासकीय महाविद्यालय कोतमा की टीम , जिला स्तरीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जयसिंहनगर महाविद्यालय ने मारी बाजी

0 276

91 रनों के लक्ष्य का पीछा करते 31रनों पर सिमटी शासकीय महाविद्यालय कोतमा की टीम ,

जिला स्तरीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जयसिंहनगर महाविद्यालय ने मारी बाजी 

जयसिंहनगर (संजय गर्ग) ।   जिला स्तरीय पुरुष क्रिकेट चयन प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुख्य अतिथि डॉ जीपी पाण्डेय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग संभाग रीवा एवं प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर रहे। क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार शुक्ला और उपस्थित सभी क्रीड़ाधिकारियों ने सबसे पहले सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया तत्पश्चात सभी अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के तीसरे एवं अंतिम दिन फाइनल मुकाबला शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर एवं कोतमा के मध्य खेला गया जिसमें कोतमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 90 रन बनाए जिसमें भास्कर और प्रशांत ने 02 तथा आशीष ने 01 विकेट प्राप्त किया । जयसिंहनगर की ओर से शहाब सिद्दीकी ने सर्वाधिक नाबाद 22 रन बनाए जबकि 04 महत्वपूर्ण विकेट झटके, 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शासकीय महाविद्यालय कोतमा की टीम महज़ 31 रनों पर ऑल आउट हो गयी और शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर ने यह मुकाबला 59 रनों से जीत लिया। विजय सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शानदार 03 विकेट चटकाए । प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में मनीष नामदेव क्रीड़ा अधिकारी शासकीय महाविद्यालय वेंकट नगर और धीरेन्द्र वर्मा जयसिंहनगर, कमेंटटर भूपेश वंशपाल, स्कोरर विजय सिंह शिब्बू यादव व ग्रेसी सोनी रहे। दूसरे दिन के खेल के दौरान अनूपपुर क्रीड़ाधिकारी रामायण वर्मा, चंदिया से डॉ.धर्म शर्मा, बिजुरी से डॉ. रामधारी जायसवाल, उमरिया से जीतेन्द्र कुमार, कोतमा से ममतेश पवार और डॉ अमित निगम, राजनगर से आनंद मिश्रा और महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.