S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वर्ष पूर्ण , जिला कांग्रेस कमेटी में समस्त कांग्रेस जनो ने हर्षोल्लास के साथ मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

0 139

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वर्ष पूर्ण ,

जिला कांग्रेस कमेटी में समस्त कांग्रेस जनो ने हर्षोल्लास के साथ मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

शहडोल (संजय गर्ग) । काँग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के 138 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता जी के नेतृत्व मे जिला काँग्रेस द्वारा, काँग्रेस भवन शहडोल मे,स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जहाँ सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।

कठिन परिस्थितियों में पार्टी ने देश को आगे बढ़ाया 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि,कांग्रेस पार्टी की स्थापना उसी समय हुई थी, जब पूरा देश गुलाम था और आजादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में बहुत लंबे समय तक आजादी की लड़ाई लड़ी, इतना ही नहीं जब देश आजाद हुआ तब भी देश के सामने बहुत चुनौतियां थी. हमारा देश अलग-अलग भाषाओं का देश था,अलग-अलग जातियों का देश था, जिस देश में खाने के लिए अनाज भी बाहर से आता था ऐसे देश को चलाने के लिए बहुत चुनौतियां सामने थी अंग्रेज भी जब भारत छोड़कर गए थे. तब बोलते थे कि ऐसे देश को कैसे और कौन चला पाएगा, उस समय कांग्रेस पार्टी ने इस देश को आगे बढ़ाया।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि,कांग्रेस पार्टी व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को संविधान निर्माण की जिम्मेवारी बाबा साहब को दी. आज अगर सभी को बराबरी के अधिकार मिले हैं तो यह कांग्रेस पार्टी में बाबासाहेब की देन है. उन्होंने कहा कि पहले वोट का अधिकार भी कुछ बड़े लोगों को ही होता था, लेकिन हर व्यक्ति को वोट डालने का अधिकार मिला है तो वह कांग्रेस पार्टी की देन है. आज जो संविधान बाबा साहब ने देश को दिया था आज उस संविधान को इस देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का काम मौजूदा सरकार कर रही है. हमारी पार्टी ने हमेशा चुनौतियों को स्वीकार किया है और हम हमेशा चुनौती कभी स्वीकार करते हैं और हम आज स्थापना दिवस के मौके पर इस देश के संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से, जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, पूर्व पार्षद प्रभात,पाण्डेय,जिला महासचिव सुमित गुप्ता, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, आशीष तिवारी,शिव शंकर शुक्ला, पार्षद हीरालाल प्रजापती,आशीष त्रिपाठी सत्यनारायण साहू नौसरमा खान, रामनरेश तिवारी, दल प्रताप सिंह,आशीष द्विवेदी,मयंक, आदी काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.