S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: भाजपा नेता सुशील पर आखिर क्यों मेहरबान है राजस्व विभाग????  ,  प्रशासन के कार्यवाही के पहियों को क्यों लगा जाम????

0 956

भाजपा नेता सुशील पर आखिर क्यों मेहरबान है राजस्व विभाग????  ,  

प्रशासन के कार्यवाही के पहियों को क्यों लगा जाम????

शहडोल (संजय गर्ग) । लगातार सुर्खियों में चल रहा थाना सिंहपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ऐंताझर में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा व उनके गुर्गे इस काम में अपनी ख्याति बटोर रहे हैं।

लगातार समाचार पत्रों के माध्यम से राजस्व अमले को मामले से अवगत कराया जा रहा है। किंतु हर बार कार्यवाही करने से कतराते नजर आ रहे राजस्व के जिम्मेदार कहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सहारा लेकर पल्ला झाड़ करते नजर आते हैं तो कहीं समय के अभाव को अपनी ढाल बनाते हैं।

आज हम अपने पाठकों को बताना चाहते हैं की लगातार खबर प्रकाशन मामले को लेकर हो रहा है पर कार्यवाही नहीं हो रही है।

राजस्व का इस प्रकार का उदासीन रवैया कहीं ना कहीं बड़े सवालों को जन्म देता है।

 जिसमें पहला सवाल यह है कि क्या राजस्व विभाग के जिम्मेदार भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर मेहरबां होकर उनसे संबंध बनाने की फिराक पर है।??????? 

 और दूसरा सवाल यह है कि क्या सत्ता दल का प्रबल दबाव प्रशासन को कार्यवाही की कलम चलाने से रोक रहा है ।????? 

अब तक भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा व उसके गुर्गे उक्त भूमि जिसका खसरा नंबर 167 है । उसे पर आधा से अधिक निर्माण कर चुके हैं।

जिसे देखते हुए यह लगता है। की स्थानीय प्रशासन के ऊपर सत्ता बल का पूर्ण प्रभाव है या काह लीजिए दबाव है। जिसके चलते अब तक भाजपा जिला उपाध्यक्ष के द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य पर राजस्व द्वारा रोक लगाई नहीं जा रही है।

 क्या यह कह दिया जाए कि स्थानीय प्रशासन कहीं ना कहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष के अपने घुटने टेक चुका है???

 इनकी प्रतिक्रिया 

 शासकीय भूमि पर अतिक्रमण है ।

 तहसीलदार और एसडीएम को सूचना देकर इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई कराई जाएगी आप निश्चिंत रहें।

 वंदना वैद्य ( कलेक्टर) जिला शहडोल 

(म प्र)

Leave A Reply

Your email address will not be published.