S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : 500 वर्षों के दीर्घ प्रतीक्षा के उपरांत राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर जोधपुर के बजरंग चौक में सुंदरकांड पाठ एवं संगीतमय भजन: अरुण मिश्रा

0 134

500 वर्षों के दीर्घ प्रतीक्षा  के उपरांत राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर जोधपुर के बजरंग चौक में सुंदरकांड पाठ एवं संगीतमय भजन: अरुण मिश्रा

शहडोल (संजय गर्ग) । अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर 500 वर्षों की दीर्घ प्रतीक्षा उपरांत सनातन और भारतीयता के प्राण आर्य संस्कृति के आराध्य भगवान विष्णु के अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का अपनी जन्मभूमि स्थल पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर 22 जनवरी दिन सोमवार सुबह ग्राम जोधपुर के बजरंग चौक स्थित शिव दुर्गा मंच पर सुंदरकांड पाठ का संगीतमय कार्यक्रम भजन गायक अरुण मिश्रा की टीम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
तत्पश्चात महिलाओं द्वारा भजन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, उक्त जानकारी देते हुए जोधपुर निवासी एवं भजन गायक अरुण मिश्रा ने बताया कि इस शुभ अवसर पर दिन में 12:00 बजे सुंदरकांड का संगीतमय पाठ होगा उसके बाद गांव की महिला मंडल द्वारा भजन गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत होगा।
अरुण मिश्रा ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।
ग्राम जोधपुर के ही अन्य मोहल्ले में स्थित मंदिरों में भी एक दिन पूर्व ही 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन भी किया गया जायेगा।
इस तरह से पूरे गांव में उल्लास मय वातावरण रहेगा एवं लोगों द्वारा खुशियां मनाई जाएंगी,मैं अपने सभी धर्म प्रेमियों से इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने हेतु अपील करता हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.