शहडोल : शहडोल सहित हर गली में हर वर्ग में एक उत्साह का माहौल रामलला कि प्राण प्रतिष्ठा से नई विकास की ओर कदम बढ़ाएगा भारत : शान उल्ला खान , मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी ने प्रेषित की बधाइयां
शहडोल सहित हर गली में हर वर्ग में एक उत्साह का माहौल रामलला कि प्राण प्रतिष्ठा से नई विकास की ओर कदम बढ़ाएगा भारत : शान उल्ला खान ,
मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी ने प्रेषित की बधाइयां
शहडोल (संजय गर्ग) । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शान उल्ला खान रामलला कि प्राण प्रतिष्ठा होने पर खुशी जाहिर करते हुए अपनी भावना व्यक्ति है की राम मंदिर निर्माण से एवं उसकी अस्तित्व में आने से पूरे देश में एवं दुनिया भर में उत्साह का माहौल है यह उत्साह सभी के लिए बहुत ही उत्साह पूर्ण है और पूरे देशवासियों को बधाई के पात्र हैं इस निर्माण में जिन्होंने अपनी 482 साल से संघर्ष किया एवं राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग किया उनके लिए उनके परिवार के लिए खुशी एवं उत्साह की बात है आज पूरे पूरे भारत में एवं विदेशों में भी करोड़ों घरों में दीप और झालर लगाकर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं प्राण प्रतिष्ठा होते ही पूरे भारत में शहडोल सहित हर गली में हर वर्ग में एक उत्साह का माहौल पैदा होगा और भारत नई विकास की ओर कदम बढ़ाएगी और भविष्य में भारत में रामराज की स्थापना होगी भारतीय जनता पार्टी के आरएसएस के कार्यकर्ता श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो बीड़ा उठाया था वह गुजरात के सीएम एवं प्रधानमंत्री बनकर वह बीड़ा संपूर्ण कर दिखाया प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की कार कुशलता मेहनत नेतृत्व कुछ करने की क्षमता और बहुत कुछ करने की क्षमता यही सोच ते आज राम मंदिर का निर्माण हो सका और जो बहुत पहले होना चाहिए था वह 22 जनवरी को पूरे दुनिया के लिए और प्रभु राम जी के पूजा अर्चना एवं दर्शन के लिए खोल दिया गया जो पूरे देशवासियों का अपना था और आज पूर्ण हो गया सभी देशवासियों बधाई शान उल्ला खान महामहीम राष्ट्रपति जी एवं प्रधानमंत्री जी से मांग की है प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी की 22 जनवरी को हमेशा के लिए राष्ट्रीय अवकाश घोषित होना चाहिए एवं अयोध्या जिले को विशेष जिले दर्जे का स्थान दिया जाए एक बार पुनः सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं
