S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न

शहडोल: तो क्या उप सरपंच और सचिव की बफौती बनी शासन की हितग्राही मूलक योजना , ग्राम पंचायत खमरियाकला में व्याप्त भ्रष्टाचार का कौन उठा रहा जिम्मा 

0 690

तो क्या उप सरपंच और सचिव की बफौती बनी शासन की हितग्राही मूलक योजना ,

ग्राम पंचायत खमरियाकला में व्याप्त भ्रष्टाचार का कौन उठा रहा जिम्मा 
शहडोल (संजय गर्ग) । पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग में शासन द्वारा ग्रामीण को लाभान्वित करने के लिए चलाई जा रही है अनेकों हितग्राही मूलक योजनाएं संचालित की जा रही जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचे और कोई भी ग्रामीण शासकीय योजनाओं से वंचित न रहे किंतु इन्हीं जनहितैषी योजनाओं में लगातार विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं उपसरपंच रोजगार सहायक द्वारा पलीता लगाने का काम किया जाता है।
यह आप और हम भली-भांति जानते हैं इसके लिए कोई प्रत्यक्ष प्रमाण की आवश्यकता नहीं।
इन दिनों जिस प्रकार ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की ऊंचाई में बढ़ोतरी हुई है इसे देखकर ऐसा लगता है कि ग्राम पंचायत में कार्यरत सरपंच सचिव एवं उपसरपंचों को प्रशासन का खौफ बिल्कुल नहीं रह गया है तभी तो उनके द्वारा डंके की चोट पर शान द्वारा संचालित आवास योजना जैसी हितग्राही मूलक योजना में पलीता लगाने का काम किया जा रहा है।
दरअसल मामला सोहागपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरियाकला का है। जहां पर विशिष्ट सूत्रों से खबर सामने आई है कि ग्राम पंचायत खमरियाकला के उपसरपंच निलेश गौतम एवं सचिव सुग्रीव सिंह के द्वारा पंचायत में भारी मात्रा में अनियमितताएं मचाई जा रही हैं।
जिसमें से शासन द्वारा संचालित बैगा आवास योजना में सेंध लगाई जा रही।
इतना ही नहीं ग्राम पंचायत खमरियाकला के अंतर्गत जितने भी अमृत सरोवर तालाब निर्माण किया गया है।
उसमें भी उपसरपंच एवं सचिव द्वारा भारी भ्रष्टाचार मचाया गया है।

बिना जीएसटी बिल के हितग्राहियों को दे रहे लोहा व सीमेंट
सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत खमरियाकला के उप सरपंच निलेश गौतम सचिव सुग्रीव सिंह की मिली भगत से आवास योजना के हितग्राहियों को अपने यहां से निर्माण कर की सामग्री खरीदने के लिए दबाव बनाते हैं और उन्हें बिना जीएसटी बिल के सामग्री बेचते हैं।( सूत्रों के अनुसार)
जिसकी जांच होना अति आवश्यक है।

जांच से होगा पूरा खुलासा
ग्राम पंचायत खमरियाकला जनपद पंचायत सोहागपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच होगी। तो अपने आप मामला पूरा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

इनकी प्रतिक्रिया
यदि ऐसा कार्य ग्राम पंचायत में हो रहा है तो यह पूर्णता गलत है यह शासकीय हितग्राही मूलक योजना है इसमें अनियमिता बर्दाश्त नहीं की जाएगी*।
मैं गंभीरता से इस पूरे मामले की जांच करवाऊंगी ।

ममता तिवारी ( सी . ई. ओ.) जनपद पंचायत सोहागपुर जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.