S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

अनूपपुर / शहडोल : 11 निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, इंदौर कैंसर फाउण्डेशन के सहयोग से आयोजित होगा कैंसर शिविर : उप मुख्यमंत्री शुक्ला

0 443

11 निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण,

इंदौर कैंसर फाउण्डेशन के सहयोग से आयोजित होगा कैंसर शिविर : उप मुख्यमंत्री शुक्ला 

शहडोल / अनूपपुर ।  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज अनूपपुर जिले के अमरकंटक प्रवास के दौरान मां नर्मदा के उद्गम स्थल में पहुंच- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अमरकंटक में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित अनूपपुर जिले के विभिन्न विभागों के अंतर्गत कराए गए 55 करोड़ 24 लाख 01 हजार रुपये की लागत से निर्मित 11 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग सेतु अंतर्गत 306.66 लाख की लागत सेे कोतमा-निगवानी-बिजुरी मार्ग के चैड़ार नाला पर निर्मित पुल, 240.29 लाख की लागत सेे कोतमा-निगवानी-बिजुरी मार्ग के लटगुड़ा नाला पर निर्मित पुल, 1083.79 लाख की लागत से जैतहरी-सिवनी-सेमरवार मार्ग के हसियां नाला पर निर्मित पुल, 898.33 लाख की लागत से राजेन्द्रग्राम-जैतहरी-कोतमा मार्ग में सोन नदी (महुदा घाट) पर निर्मित पुल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (कार्यालय नगर परिषद अमरकंटक) अंतर्गत 2115 लाख की लागत से बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत 376.26 लाख की लागत से बनाए गए 10 कक्षों के शा.उ.मा.वि. बेलडोंगरी तथा 403.68 लाख की लागत से बनाए गए आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास जैतहरी, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 50 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में बनाए गए ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट तथा 50 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ में बनाए गए ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण भी किया। कर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की तथा प्रदेश के नागरिकों के कल्याण और सुख समृद्धि के लिए मां नर्मदा से कामना की।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि नि:शुल्क कैंसर शिविर से हजारों रोगियों को जाँच और उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रीवा में 24 और 25 फरवरी को विशाल नि:शुल्क कैंसर जाँच एवं उपचार शिविर लगाया जा रहा है। इंदौर कैंसर फाउण्डेशन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में मुख कैंसर तथा स्तन कैंसर रोगियों की जाँच एवं नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट सभागार में शिविर की तैयारियों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिये।उल्लेखनीय है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर जिला अस्पताल स्तर तक 19 फरवरी तक शिविर लगाए जा रहे हैं। अब तक रीवा संभाग में 57 हजार से अधिक लोगों की जाँच की गई है। इनमें से 2 हजार से अधिक कैंसर रोगियों को चिन्हित किया गया है। इंदौर कैंसर फाउण्डेशन की टीम को सहयोग देने के लिए संजय गांधी हास्पिटल, सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, जिला चिकित्सालय तथा मेडिकल कालेज की टीम तैनात रहेगी।कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान पूर्ण उपचार में अहमउप मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान हो जाने पर इसका पूरी तरह से उपचार संभव है। समय पर उपचार न होने पर कैंसर की समस्या जटिल और कष्टप्रद हो जाती है। शिविर के माध्यम से रोगियों की जाँच कर हजारों लोगों में प्रारंभिक स्तर पर समस्या का चिन्हांकन कर समय से निदानात्मक कार्यवाही की जा सकती है। रीवा के सेवाभाव से कार्य करने वाले सक्रिय सामाजिक संगठन और संस्थाएं भी शिविर की सफलता के लिये सराहनीय योगदान दे रहे हैं। हम सब मिलकर यह प्रयास करें कि कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान हो जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.