S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

शहडोल : किसानों की एमएसपी समेत अन्य जायज मांगों का समर्थन कर , जिला कांग्रेस कमेटी का अंबेडकर चौक में धरना प्रदर्शन

0 229

किसानों की एमएसपी समेत अन्य जायज मांगों का समर्थन कर ,

जिला कांग्रेस कमेटी का अंबेडकर चौक में धरना प्रदर्शन

शहडोल (संजय गर्ग) । जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व मे,मध्यप्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला काँग्रेस शहडोल द्वारा किसान भाइयों के समर्थन में एमएसपी की गारंटी को लेकर दिनांक 29 फरवरी 2024 को अंबेडकर चौक पर दोपहर 12:30 बजे धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा है कि,किसान संगठनों की ओर से एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी के साथ ही किसान कृषकों के कल्याण के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन और कर्ज माफी, लखीमपुर खीरी हिंसा के पीडितों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को बहाल करने और पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग को लेकर अन्न दाता किसानों द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर विगत दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से रूपये 2700 प्रति क्विंटल पर गेहू और रूपये 3100 प्रति क्विंटल पर धान खरीदी की घोषणा की है।
लेकिन खेद की बात है कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा शांतिपूर्वक किए जा रहे आंदोलन को कुचलने की हर तरह से तैयारी की जा रही है। अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ों न्याय यात्रा के दौरान किसानों की उपज का एमएसपी दिए जाने का समर्थन किया है।
गुप्ता ने कहा कि,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार किसान भाइयों के समर्थन मे, भाजपा सरकार के खिलाफ जिला काँग्रेस शहडोल द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमे समस्त कांग्रेस जन, किसान भाई, आमजन सादर आमंत्रित हैं।
उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.