S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन...

शहडोल: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर महाविद्यालय का हुआ नामकरण साथ ही मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम हुआ संपन्न

0 463

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर महाविद्यालय का हुआ नामकरण साथ ही मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम हुआ संपन्न

जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । जयसिंहनगर में विगत 40 वर्षो से संचालित शासकीय महाविधालय का नामकरण देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न प. अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर आज महाविधालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जयसिंहनगर विधानसभा विधायक मनीषा सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा शहडोल जिला अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति सदस्य कमल प्रताप सिंह, भाजपा जयसिंहनगर मण्डल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय, भाजपा करकी मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, , युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील रजक शिल्लू, भाजपा नेता जय प्रकाश पाण्डेय, जनपद पंचायत अंत्योदय समिति अध्यक्ष अरुण गौतम, नगर परिषद् अध्यक्ष सुशीला शुक्ला, महाविधालय प्राचार्य धर्मेंद्र द्विवेदी आदि के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम महाविधालय परिसर में भारत रत्न प. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण कर महाविधालय परिसर में ग्राम पंचायत कतिरा प्रशासन की सहयोग से बने नविन खेल मैदान का उद्घाटन किया गया l

स्नातकोत्तर के विषयो को लेकर रखी मांग

प. अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविधालय जयसिंहनगर में आयोजित कार्यक्रम में महाविधालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र द्विवेदी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, महाविधालय में अध्ययनरत विधार्थियो के अभिभावकों का स्वागत अपने उद्भोषाण के द्वारा किया l डॉ धर्मेंद्र द्विवेदी जी ने महाविधालय के नामकरण के लिए भारतीय जनता पार्टी मंडल जयसिंहनगर अध्यक्ष  राम नारायण पाण्डेय के प्रयाशो का उल्लेख करते हुए बताया की भाजपा जयसिंहनगर ने वर्ष 2020 से वर्तमान में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पूर्व की भाजपा सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे डॉ मोहन यादव के समय जयसिंहनगर में संचालित शासकीय महाविधालय का नाम भारत रत्न प. अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर रखे जाने की अनुसंशा अपने पत्र के माध्यम से करते हुए लगातार इस ओर प्रयासरत रहे और उन्ही के प्रयासों की वजह से ही आज लगभग 40 वर्षो से संचालित महाविधालय का नामकरण प. अटल बिहारी वाजपेयी ने नाम पर होना संभव हुआ है l डॉ. धर्मेंद्र द्विवेदी ने अपने स्वागत भाषण के द्वारा प. अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविधालय जयसिंहनगर में वर्तमान में संचालित स्नातकोत्तर के विषय को बढ़ाने की मांग जयसिंहनगर विधानसभा विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष शहडोल के सामने रखी l

शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों में नहीं आने देंगे कमी

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा शहडोल जिलाअध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने अपने उद्भोषाण में कहा की भाजपा की सरकार निरंतर छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है प. अटल बिहारी वाजपेयी के पद चिन्हो पर कार्य करते हुए महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में जरूरी हर संसाधन की कमी को पूर्ण करने में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी l महाविधालय की छात्र छात्राएं देश का भविष्य है l

अगले सत्र से संचालित होंगी स्नातकोत्तर के नए विषय की पढाई –

प. अटल बिहारी वाजपेयी महाविधालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही जयसिंहनगर विधानसभा की विधायक मनीषा सिंह ने अपने उद्भोषण में महाविधालय की मांग पर आस्वस्त किया की नए शिक्षण सत्र में महाविधालय में स्नातकोत्तर के नए विषय की पढाई शुरू होगी इसके लिए पूर्ण प्रयास किया जाएगा l जयसिंहनगर क्षेत्र की कोई भी छात्र छात्राएं शिक्षा से जुड़े आभाव से वंचित नहीं रहेगा l क्षेत्र से जुडी हर समस्या का निराकरण करना पहली प्राथमिकता है सभी से सहयोग और साझा प्रयास से जयसिंहनगर को विकास की धारा से जोड़ने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा l भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश सरकार हर विधायार्थी ने सहयोग के लिए संकल्पित है l
भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय ने अपने वक्तय में कहा की सफलता प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम ही एक मात्र माध्यम है किसी भी क्षेत्र में शिक्षा का होना बेहद जरुरी है बच्चो को अपने लक्ष्य को निर्धारित कर सतत प्रयास करना चाहिए बिना लक्ष्य को तय किए किया जाने वाला प्रयास निर्थक है l आदि काल से ही जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व रहा है l साथ ही कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय ने महाविधालय के प्राचार्य का आभार व्यक्त किया l

Leave A Reply

Your email address will not be published.