S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल: भूमाफियाओं के बढ़ते कदमों के तले दबते जा रहे भू स्वामी , धनबल का प्रभाव दिखाकर गुड्डू रस्तोगी व उसके गुर्गे कर रहे भूमि पर कब्जा

0 628

भूमाफियाओं के बढ़ते कदमों के तले दबते जा रहे भू स्वामी ,

धनबल का प्रभाव दिखाकर गुड्डू रस्तोगी व उसके गुर्गे कर रहे भूमि पर कब्जा

शहडोल (संजय गर्ग)। संभाग मुख्यालय सहित समीपवर्ती गांवों और जिले भर में शासकीय भूखंडों सहित निजी स्वामित्व की भूमि पर बलात् कब्जा और हेरा फेरी की गतिविधियां इन दिनों पूरे शवाब पर हैं। कौन सा भू माफिया कब किसी गरीब की भूमि पर वक्र दृष्टि डाल दे और जमीन पर कब्जा कर उसे बेच दे इस बात का कोई ठिकाना नहीं रह गया है। ऐसा ही एक मामला ग्राम कुदरी का है जहां गुड्डू रस्तोगी एवं अजय सिंह नामक धन-प्रभाव संपन्न व्यक्तियों द्वारा एक अधिकृत भूमि स्वामी के निजी स्वामित्व की भूमि पर गड़े सीमेंट पोल व तार फेंसिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर पोल के गड्ढों तक को पाट दिया गया और उक्त निजी स्वामित्व की भूमि को अपना भूमि निरूपित करने का प्रयास किया गया है, जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा सोहागपुर थाना प्रभारी से की गई है।

यह है पूरा मामला

पीड़ित डॉक्टर रामकुमार पनिका पिता निवासी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल केंपस शहडोल में थाना प्रभारी के नाम संबोधित शिकायत पत्र में जानकारी देते हुए बताया है कि ग्राम कुदरी पटवारी हल्का चांपा तहसील सोहागपुर जिला शहडोल म०प्र० में स्थित भूमि खसरा क्रमांक 305/1/1/2 रकवा 0.080 हेक्टेयर भूमि में प्रकाश उर्फ गुड्डू रस्तोगी पिता रामेश्वर प्रसाद रस्तोगी निवासी- वार्ड नंबर 32 बलपुरवा थाना सोहागपुर एवं अजय सिंह बघेल पिता अमरपाल सिंह बघेल निवासी- ग्राम कुदरी थाना सोहागपुर जिला शहडोल म०प्र० के द्वारा बलपूर्वक कब्जा करने हेतु जे.सी.बी. मशीन के द्वारा भूमि पर गड़े खम्भे को तोड़ कर एवं पिलर हेतु खोदे गये 40 गड्ढों को भाठ दिया गया।शिकायत पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि मना करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा कहा जाता है कि अब गड्ढा मत खुदवाना, नही तो आगे कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। पीड़ित ने बताया कि उसके द्वारा कयशुदा भूमि का नक्शा तरमीम व सीमांकन के पश्चात ही राजस्व अधिकारी के बताये अनुसार पिलर के गड्ढे खोदवाये गये थे व बाउण्ड्री हेतु खम्भे गडाये गये थे।

आवेदक को दे रहे धमकी

आरोपी व्यक्तियों द्वारा जिस प्रकार धमकी दी गई उससे वह भयभीत है कि कहीं उक्त खूंखार व्यक्तियों के द्वारा मेरे साथ कोई अप्रिय घटना घटित न कर दिया जावे ।पीड़ित ने थाना प्रभारी सोहागपुर से मांग की है कि आरोपियों द्वारा किये गये कृत्य की विधिवत जांच करते हुए प्रकाश उर्फ गुड्डू रस्तोगी पिता रामेश्वर प्रसाद रस्तोगी निवासी- वार्ड नंबर 32 बलपुरवा थाना सोहागपुर एवं अजय सिंह बघेल पिता अमरपाल सिंह बघेल निवासी- ग्राम कुदरी थाना सोहागपुर जिला शहडोल म०प्र० के विरूद्ध उचित कार्यवाही करने प्रार्थी द्वारा अपने शिकायत पत्र में की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.