S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

शहडोल : लोगों का सुझाव एकत्रित कर , भाजपा के लोकसभा संकल्प पत्र का होगा निर्माण मोदी की गारंटी‘‘ अभियान का प्रदेश में आधिकारिक लांच

0 247

लोगों का सुझाव एकत्रित कर, भाजपा के लोकसभा संकल्प पत्र का होगा निर्माण

मोदी की गारंटी‘‘ अभियान का प्रदेश में आधिकारिक लांच

शहडोल (संजय गर्ग) । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को भाजपा कार्यालय शहडोल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को लोकसभा संयोजक प्रकाश जगवानी, जिला महामंत्री संतोष लोहानी, जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार, जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट, सह मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा, अरूण द्विवेदी उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने किया एवं आभार प्रदर्शन सुनील मिश्रा द्वारा किया गया। लोकसभा संयोजक प्रकाश जागवानी ने बताया कि चुनावी शंखनाद हो चुका है, लोकसभा चुनाव हेतु भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया जाना है, जिसके लिए हम हर घर तक जाएंगे और सभी से भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पत्रकां के माध्यम से सुझाव पेटी में लोगों के सुझाव एकत्रित करेंगे । सप्रत्येक बूथ में कार्यकर्ता आम जनता से अपने विचारों को मिस कॉल के माध्यम से मोबाईल नंबर 9090902024 में मिस कॉल करके अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। वही भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पत्रकां के माध्यम से सुझाव पेटी में लोगों के सुझाव एकत्रित करेंगे । सुझाव संकलित कर सुझाव पेटी प्रदेश कार्यालय में संकल्प पत्र निर्माण समिति के पास भेजी जाएगी। लोकसभा संयोजक प्रकाश जगवानी ने बताया कि लोगों के सुझाव एकत्रित करने के लिए सुझाव पेटी लोकसभा चुनाव कार्यालय में रखी गई है। जहाँ पर लोग अपने सुझाव पत्रक के माध्यम से जमा कर सकते हैं साथ ही मोबाइल के माध्यम से मिस कॉल करके ऑनलाइन के माध्यम से नमो ऐप में भी अपलोड कर सकते हैं। जिला महामंत्री संतोष लोहानी ने कहा कि मोदी की सरकार में हर व्यक्ति को अपने विचार और देश के विकास में अपने सुझाव रखने का पूरा अधिकार है। मोदी की गारंटी ही गांव गरीब किसान के कल्याण विकास और उत्थान का मार्ग प्रशस्त करती है सआज मोदी जी के नेतृत्व में पूरा भारत संपूर्ण विश्व में सर्वाधिक तीव्र गति से विकास और बुलंदियों को अर्जित करने वाला देश बनते जा रहा हैस आज देश का युवा किसान और व्यवसाई अपने आप को गौरवान्वित समझते हैं कि इस भारत में वे सम्मान से अपने कार्य को करते हुए अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं ।
भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने संकल्प तैयार करने हेतु भाजपा के अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि 1 मार्च को प्रदेश भाजपा कार्यालय में ‘‘विकसित भारत मोदी की गारंटी‘‘ अभियान को प्रदेश में आधिकारिक लांच किया गया है। अब सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ‘‘विकसित भारत : मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण‘‘ अभियान को लांच किया जा रहा है। सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल और नमो एप के माध्यम से जनता अपने सुझाव पार्टी को दे सकती है। भाजपा लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र हेतु एक करोड़ से अधिक लोगों से सुझावों को आमंत्रित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के तीसरे कार्यकाल में भारत को विकसित बनाने और विश्व गुरू के रूप में स्थापित करने की गारंटी को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं। संकल्प पत्र के सुझाव प्राप्त करने के लिए भाजपा के सभी जिला और विधानसभा कार्यालयों में सुझाव पेटी रखी जाएगी। सुझाव पेटी में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र के लिए जनता अपने सुझाव लिखित में दे सकती है। सुझाव प्राप्त करने के लिए एक मोबाइल नंबर 9090902024 भी जारी किया गया है। उक्त मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से लोग अपना सुझाव जमा कर सकते हैं। नमो एप के माध्यम से भी लोग भाजपा को संकल्प पत्र तैयार करने के लिए अपने सुझाव दे सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ता 8 से 12 मार्च के बीच हर बूथ पर घर-घर जा कर लोगों से भाजपा के संकल्प पत्र के लिए उनके सुझाव एकत्रित करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेतागण पूरे प्रदेश में विभिन्न पेशागत व सामाजिक लोगों के साथ बैठक एवं संवाद कर समाज के हर वर्ग के सुझाव एकत्रित करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और वर्तमान में चल रहे “मैं हूं मोदी का परिवार” अभियान के बारे में भी जानकारी देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.