S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : महाअष्टमी को महाआरती का श्री विराटेश्वरी धाम में होगा भव्य आयोजन , भक्तों द्वारा जल चढ़ाकर एवं प्रसाद का भोग लगाकर पूर्ण भक्ति भाव के साथ माता की कर रहे आराधना

0 214

महाअष्टमी को महाआरती का श्री विराटेश्वरी धाम में होगा भव्य आयोजन

भक्तों द्वारा जल चढ़ाकर एवं प्रसाद का भोग लगाकर पूर्ण भक्ति भाव के साथ माता की कर रहे आराधना

शहडोल– नगर के हृदय स्थल स्थित श्री विराटेश्वरी धाम दुर्गा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर महाष्टमी महाआरती का भव्य आयोजन होने जा रहा है श्री दुर्गा माता सेवा समिति के सेवादार विनय केवट ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया है कि हिंदू नव वर्ष शुक्ल प्रतिपदा चैत्र नवरात्रि के नौदिनी महापर्व के पावन अवसर पर चैत्र नवरात्रि महाष्टमी के दिन माँ भगवती की महाआरती का आयोजन किया जा रहा है इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी आशीष राज तिवारी ने बताया है कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रथम दिन से ही जगत जननी मां भगवती की भव्य पूजा अर्चना मंदिर के पुजारी व भक्तों द्वारा जल चढ़ाकर एवं प्रसाद का भोग लगाकर पूर्ण भाव भक्ति के साथ माता की आराधना की जा रही है उन्होंने बताया कि नौदिनी महापर्व के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ विराटेश्वरी जी की महाअष्टमी की महाआरती का भव्य आयोजन दिनांक 16/4/ 2024 दिन मंगलवार किया जाएगा एवं 17 अप्रैल दिन बुधवार को महानवमी के अवसर पर विशेष श्रृंगार मां भगवती का किया जाएगा व 18 अप्रैल दिन गुरुवार को मां विराटेश्वरी के दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन होगा तो वहीं 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को मां विराटेश्वरी के दरबार में ढोल नगाड़े की थाप पर काली खप्पर नृत्य के साथ भव्य जवारा जुलूस आयोजन किया जाएगा मां भगवती के जवारे नगर का भ्रमण करते हुए स्थानीय मोहन राम तालाब में विसर्जित किए जाएंगे इस अवसर पर आप सभी माता रानी के भक्तगणों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में मां भगवती के दरबार में पहुंचकर महाअष्टमी आरती, नवमी विशेष श्रृंगार ,विशाल भंडारा, जवारा जुलूस में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें एवं अपने जीवन को धन्य बनाएं।
वही बताया गया कि इस अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री दुर्गा माता सेवा समिति के द्वारा समिति की ओर से मंदिर आने वाले भक्तों के लिए सभी व्यवस्था निशुल्क है , जूता चप्पल एस्टेंड ,मोटर साइकिल स्टैंड ,नारियल तोड़ने ,पानी ,लाइट , प्रसाद वितरण ,भक्तो के कथा पूजन के बाद साफ सफाई ,अष्टमी को महा आरती के बाद महाप्रसाद वितरण किया किया जाएगा
श्री दुर्गा माता सेवा समिति के सेवादार मंदिर के पुजारी जयंतराज तिवारी, आशीषराज तिवारी, अंकितराज तिवारी, गीतेशराज तिवारी, मनीषराज तिवारी ,विकास तिवारी, एवं श्री दुर्गा माता सेवा समिति के संरक्षक नारायण पांडे, अशोक मिश्रा ,अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास गुप्ता ,अनिल सैनी भालू ,देवेंदर द्विवेदी,विनय केवट , राजेश त्रिपाठी ,अजय श्रीवास्तव ,मृगेंद्र सिंह, देवेंद्र गुप्ता, राकेश यादव, रवि शंकर गौतम, राहुल श्रीवास, आलोक खटोर ,सोमू गुप्ता, गोलू सोनी, शुभम अग्निहोत्री, शिवम दुबे ,शुभम दुबे, विद्याचरण उपाध्याय, , रामकिशोर केवट, रवि केवट ,जतिन मंगलानी, गौतम राज , लवली, रंजन गुप्ता, आकाश चौधरी अज्जू विश्वकर्मा के सेवादार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपनी सेवाएं निरंतर माता के दरबार में दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.