S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल:सामाजिक सरोकार की ओर अग्रसर सहकार ग्लोबल ,आदिवासी अंचल में रोजगार एवं विकास के नए आयाम को लगे पंख

0 105

सामाजिक सरोकार की ओर अग्रसर सहकार ग्लोबल ,

आदिवासी अंचल में रोजगार एवं विकास के नए आयाम को लगे पंख

शहडोल (संजय गर्ग) । शहडोल बहुल आदिवासी जिला एक ऐसा जिला जहां पर यदि खनिज संपदा की बात करें तो शायद ही इसके आसपास कोई जिला टिक पाए जो की खनिज संपदाओं को लेकर इतना धन – धन्य हो । कोल रेत, बॉक्साइट एवं आयरन अयस्क , जैसे कई सारे खनिज संसाधन यहां पर मौजूद है।
आज हम बात करेंगे रेत संसाधन की जिस पर समय-समय में संभाग में कई कंपनियां आई और गई किंतु सारे नियमों को दरकिनार कर अन्य कंपनियों द्वारा जिस प्रकार रेत जैसे अमूल खनिज संपदा का दोहन किया गया उससे हमारे संभाग में विकास एवं रोजगार जैसे कई मुद्दों पर मानो की ब्रेक सा लगा हुआ था।
कई सवाल यहां क्षेत्र के लोगों के मन में रेत के ठेके को लेकर उठाते रहे हैं।
लेकिन सहकार ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने जिस प्रकार रेत के कारोबार में प्रथम बार हाथ डाला। एवं जिस प्रकार कार्य किया उससे रेत के कारोबार व उससे जुड़े कई नकारात्मक सवालों में मानो अंकुश सा लगा  गया।
सहकार ग्लोबल कंपनी के द्वारा जिस प्रकार रेत के कारोबार का संचालन किया जा रहा है जिससे निश्चय ही शहडोल संभाग को विकास के नए आयाम मिले हैं वह आगे मिलते रहेंगे इस पर कोई प्रश्न चिन्ह नहीं होना है।

कुछ ऐसा है कंपनी का इतिहास
सहकार ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मूलत टोल संग्रहण का कार्य करती है जिस पर विगत 1994 से यह कंपनी अपनी विश्वसनीयता का संदेश पूरे भारत में अब तक देते आए हैं । इस बार कंपनी द्वारा खनिज संपदा का दोहन कर अवैध रूप से धन अर्जित करने वाले लोगों पर सहकार ग्लोबल ने रेत का ठेका संभालते हुए ही एक चाबुक सा चलाया है जिस पर अवैध रेत उत्खनन करने वाले खनिज माफिया गहरे सदमे में है।
कंपनी द्वारा रेत का ठेका विगत 4 माह से संभालते हुए संभाग के अंदर पूरी ईमानदारी से रेत का काम किया है।जिले मैं रेत के कारोबार को नई दिशा दिखाने का काम कंपनी द्वारा किया जा रहा है जो लोग अब तक इस कर में मनमानी कर रहे थे उनमें कई लोगों को वैध रूप से सहकार ग्लोबल कंपनी के द्वारा नियमों के तहत कार्य करने के लिए प्रेरित कर उन्हें कार्य से जोड़ा है।

युवाओं के लिए कंपनी वरदान 

यदि सहकार ग्लोबल कंपनी के द्वारा रेत का जो कार्य संचालित किया जा रहा है यदि उसे ठीक तरीके से समझा जाए तो यह युवाओं के लिए एक वरदान से काम नहीं डिग्री हासिल कर संभाग के युवा यहां वहां भटक रहे लेकिन कंपनी ने कुछ ही महीना में युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित किया है एवं उन्हें रोजगार का एक नया संसाधन उपलब्ध कराए है। जिसे यह कहना गलत नहीं होगा की कहीं ना कहीं सरकार ग्लोबल रेत ठेका कंपनी सामाजिक सरोकार के ओर अग्रसर है।

विकास की गति को तीव्रता प्रदान करती कंपनी 

सहकार ग्लोबल रेत ठेका कंपनी के द्वारा पूरी निष्पक्षता के साथ रेत का काम जिले में संचालित किया जा रहा। पीएम आवास निर्माण के तहत कंपनी ने अपना पूर्ण योगदान व सहयोग आवास हितग्राहियों को दिया है सस्ते दर पर उन्हें रेत उपलब्ध कराते हुए गरीब परिवारों को रोजगार भी उपलब्ध कंपनी द्वारा कराया गया है।
जिससे संभाग के विकास में तीव्रता आई है।
कंपनी के सतत प्रयासों से निश्चित ही संभाग का रेत का ठेका सत प्रतिशत सुरक्षित हाथों में है यह कहना गलत नहीं होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.