S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

शहडोल:सत्य और धर्म के प्रति समर्पित होकर समाज कल्याण के लिए निडरता से कार्य करने का प्रतीक है भगवान परशुराम का अवतार : त्रिलोकी नाथ गर्ग ,कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित गणेश मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव

0 259

सत्य और धर्म के प्रति समर्पित होकर समाज कल्याण के लिए निडरता से कार्य करने का प्रतीक है भगवान परशुराम का अवतार : त्रिलोकी नाथ गर्ग ,

कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित गणेश मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव

शहडोल ( संजय गर्ग)  । शुभ अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पूजन कार्यक्रम का आयोजन शहडोल जय स्तंभ चौक कलेक्टर परिसर स्थित श्री गणेश मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रद्धालु गाना में उपस्थित होकर पहले पूजन हवन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष पंडित त्रिलोकी नाथ गर्ग ने अपने उद्बोधन में सभी उपस्थित विप्र बन्धुओं से अपेक्षा की ।
कि आज का दिन विशेष तौर से भगवान परशुराम जी के अवतार दिवस के रूप में हमारी न्याय सत्य और धर्म के प्रति समर्पित होकर जीवन को सुखद बनाने का संदेश है निडर होकर समाज के लिए सबके लिए जीवन सुखदाई हो शांति हो यही कामना का दिन है जिसे हमें बार-बार व्यक्तिगत जीवन में और सार्वजनिक जीवन में विचारों के रूप में अवतरित करना चाहिए। ब्राह्मण एकता परिषद के जिला संयोजक अनिल शुक्ला ने कहा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव में हमारी यह संकल्प भावना बनती है यदि हम सबके लिए शांति और सुख कारण नहीं बनते हैं तो जीवन निरर्थक होता है इसलिए हमें अपने विचारों को विशेष पर ब्राह्मण समाज में समर्पित होकर एक दूसरे के लिए सुखद समाज निर्माण के प्रति सतर्क रहने के संकल्प का दिन है। प्रमाणिकता परिषद के संभागीय संयुजा के ने अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद शहडोल इकाई को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक अवसर के वक्त जब हम सब एक साथ बैठकर अपने आराध्य देव भगवान परशुराम जी को आराधना करते हैं उसे वक्त हम यह शक्ति भी मांग रहे होते हैं कि हम अपने समाज के लिए कैसे संकल्पित होकर न्याय धर्म धर्मऔर सत्य के प्रति निष्ठा वॉलपेपर पूरे समाज के हित के लिए क्या योगदान दे सकते हैं। यह दिन आज के दिन ही आकाश मंडल से मां गंगा इस पृथ्वी को अपराध बोध से मुक्त होने का प्रेरणा देने के लिए पृथ्वी में आई थी इसलिए भी आज का दिन हमारे कई संकल्पना का समर्पित होकर जीने का दिन है उन्होंने सभी लोगों को बधाई देते हुए कामना की मानव समाज में विशेष कर ब्राह्मणों के हित के लिए सुख के लिए हमेशा समर्पित रहे।
आज के पूजन कार्यक्रम में पंडित शंभू नाथ द्विवेदी के आचार्य पद पर कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर ब्राह्मण एकता परिषद के सम्मानित वरिष्ठजन पंडित भगवत प्रसाद गौतम, पंडित एसपी त्रिपाठी, पंडित रवि शुक्ला, पंडित सुशील शर्मा, पंडित मनीष शुक्ला पंडित के के चतुर्वेदी,पंडित बीएस तिवारी, पंडित बद्री प्रसाद गौतम पंडित राम मिलन शर्मा पंडित राजकुमार तिवारी पंडित श्रीनिवास शर्मा पंडित आरपी अग्निहोत्री पंडित एलपी तिवारी पंडित एसपी दुबे पंडित श्रीकांत शर्मा पंडित संतोष शुक्ला पंडित वाई एस तिवारी पंडित सुनील शर्मा पंडित राम लोचन शुक्ला पंडित राम मनी शुक्ला पंडित रामनारायण गर्ग पंडित ज्ञानेंद्र शुक्ला पंडित अयोध्या मिश्रा पंडित पी द्विवेदी सहित अन्य विप्र वर्ग व अतिथि गण पंडित प्रकाश तिवारी पंडित जय किशन तिवारी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया तत्पश्चात शाम के जन्मोत्सव रैली में शामिल होकर अपनी सहभागिता प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.