S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल:मार्मिक चुनौतियों के बीच सेतु का काम करती है नर्सिंग : डी. के. द्विवेदी , फ्लोरेंस नाइटेंगल विश्व की प्रथम नर्स के जीवन पर नुक्कड़ नाटक का शिवानी मे हुआ आयोजन

0 162

मार्मिक चुनौतियों के बीच सेतु का काम करती है नर्सिंग : डी. के. द्विवेदी

फ्लोरेंस नाइटेंगल विश्व की प्रथम नर्स के जीवन पर नुक्कड़ नाटक का शिवानी मे हुआ आयोजन

शहडोल (संजय गर्ग)। नर्सिंग मानव समाज की देखभाल और स्नेह के बंधन से बांधती है। मरीज की देखभाल के साथ-साथ मार्मिक चुनौतियों के बीच एक सेतु का काम करती है। उक्त आशय के उद्गार शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज शहडोल के संचालक डॉ. डी.के. द्विवेदी ने संस्था में आयोजित विश्व नर्सिंग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के नर्सिंग पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किया । कार्यक्रम में उपस्थित पैरामेडिकल संकाय के प्राचार्य डॉ. रूद्र द्विवेदी ने कहा की नर्सिंग का दायरा केवल अस्पताल तक सीमित नहीं है एक नर्स पूरी दुनिया में मानव जीवन को बचाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान देती है। कार्यक्रम में उपस्थित नर्सिंग की प्राचार्य मंगला श्रीवास ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग का क्षेत्र सेवा का क्षेत्र है जिसमें स्वरोजगार आर्थिक लाभ के साथ-साथ आमजन का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है साथ ही उन्होंने दिनांक 15 मई 2024 से होने वाली बहु प्रतीक्षित नर्सिंग परीक्षाएं प्रारंभ होने के लिए छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा आश्वस्त किया कि अब आपका नर्सिंग पाठ्यक्रम सुचारू और बिना किसी अवरोध के पूर्ण होगा। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व की प्रथम नर्स फ्लोरेंस नाईटंगल की जीवनी पर नुक्कड़ नाटक एवं नृत्य के माध्यम से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बी.एस.सी. नर्सिंग एवं जी.एन.एम. कोर्स के छात्र-छात्राएँ एवं समस्त नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.