S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: भागवत कथा अनुष्ठान को धूमधाम से मनाने का उत्साह है: शिवदयाल शुक्ला , ग्राम नरगी शुक्ला परिवार में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

0 453

भागवत कथा अनुष्ठान को धूमधाम से मनाने का उत्साह है: शिवदयाल शुक्ला ,

ग्राम नरगी शुक्ला परिवार में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 

शहडोल । जिला मुख्यालय से जुड़े ग्राम नरगी की पावन धरा में शुक्ला परिवार के द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में शामिल 11 कन्याओं के साथ सभी माताएं बहने और सभी पुरुष और धर्मप्रेमी कीर्तन-भजन करते हुए हनुमान मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर ग्राम परिक्रमा कर स्थित कथास्थल पर कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान आयोजक पंडित शिवदयाल शुक्ला ने सभी भक्तों कथा श्रोतों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप लोगों ने भागवत कथा अनुष्ठान को सुनकर शुक्ला निवास और ग्राम नरगी को भक्तिमय माहौल में परिवर्तित कर दिया है।उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से कोरोना लाकडाउन के कारण इस प्रकार का आयोजन नहीं हो पाया है। जिसके कारण मेरे परिवार और भक्तजनों के मन में आयोजित भागवत कथा अनुष्ठान को धूमधाम से मनाने का उत्साह है। भागवत कथा 12 मई से 18 मई तक संध्या 5:00 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगी। शुक्ला परिवार से आयोजक शिवभूषण शुक्ला एवं रामभूषण शुक्ला ने सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया कि बढ़-चढ़कर भागवत कथा अनुष्ठान में सम्मिलित होकर कथा का श्रवण करें और पुण्य का लाभ प्राप्त करें,भागवत कथा में सैंकड़ों की संख्या में परिवार समाज के धर्म प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.