S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंहनगर : प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन व शिक्षकों के बेहतर प्रयास के चलते सीबीएसइ बोर्ड माध्यम से संचालित शासकीय आदर्श आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का परिक्षा परिणाम रहा सराहनी ,93% अंक के साथ बच्चों ने किया विद्यालय का नाम रोशन

0 379

प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन व शिक्षकों के बेहतर प्रयास के चलते सीबीएसइ बोर्ड माध्यम से संचालित शासकीय आदर्श आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का परिक्षा परिणाम रहा सराहनी ,

93% अंक के साथ बच्चों ने किया विद्यालय का नाम रोशन

जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। विगत दिनों जयसिंहनगर में सीबीएसइ बोर्ड माध्यम से संचालित शासकीय आदर्श आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम आया जो की अत्यंत ही सराहनीय रहा।
गौरतलब है की पिछले दो वर्षो से सीबीएसई बोर्ड माध्यम से संचालित हो रहे शासकीय आदर्श आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष 2023 की अपेक्षा इस वर्ष 2024 मे काफी बेहतर रहा।
विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि
इस वर्ष आए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम मे कक्षा 10वीं का परिणाम 93 प्रतिशत रहा । उन्होंने बताया कि कक्षा 10वी के कुल 29 में से 27 विद्यार्थी परीक्षा उत्तीर्ण करने मे सफल रहे एवं 2 बच्चे पूरक आए वही कक्षा 12वीं का परिणाम 55 प्रतिशत रहा जिसमे कक्षा 12वीं के 21 मे से 11 विद्यार्थी सफलता पूर्वक उत्तीर्ण हुए 6 बच्चे पूरक परीक्षा मे पुनः शमिल होंगे।
उन्होंने बताया कि इस बार का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा जिसका पूरा श्रेय विद्यालय में कार्यरत अतिथि शिक्षक एवं नियमित शिक्षकों को जाता है उनके सफल प्रयासों से इस बार का परीक्षा परिणाम प्रसन्नता पूर्वक रहा है।

बेहतर मार्गदर्शन से सुधरे हालात

आपको बता दें कि शासकीय आदर्श आदिवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर की कमान विद्यालय प्राचार्य राजीव तिवारी के हाथ मे है गौरतलब है की राजीव तिवारी के पदभार संभालने के बाद विधालय मे शिक्षा का माध्यम एम पी बोर्ड से बदलकर सीबीएसई बोर्ड मे परिवर्तित हुआ था। उनके कुशल मार्गदर्शन में एवं शिक्षकों की बेहतर प्रयास के चलते सीबीएसई बोर्ड से संचालित शासकीय आदर्श आदिवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर के विद्यार्थियों ने अच्छे अंक अर्जित किए जिसका श्रेय निश्चित तौर पर विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं विद्यालय का संचालन कर रहे प्राचार्य राजीव तिवारी को जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.