S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंहनगर :तो क्या???चढ़वे से मिल रहा भ्रष्टाचार को बढ़ावा ,रात के अंधेरे में लिखी जा रही ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की कहानी जो कहीं ना कहीं जिम्मेदारों से है अंजनी ,लघु तालाब से लेकर पंचायत के अन्य निर्माण कार्यों तक फैला भ्रष्टाचार का मकड़ जाल

0 485

तो क्या???चढ़वे से मिल रहा भ्रष्टाचार को बढ़ावा ,

रात के अंधेरे में लिखी जा रही ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की कहानी जो कहीं ना कहीं जिम्मेदारों से है अंजनी ,

लघु तालाब से लेकर पंचायत के अन्य निर्माण कार्यों तक फैला भ्रष्टाचार का मकड़ जाल 

 

 

जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग जहां पर ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का मकड़ जाल बड़े पैमाने में बिछाया जा चुका है।
जिसे समाप्त करना कहीं ना कहीं मुश्किल दिखाई देता है।
ग्राम पंचायतो में भ्रष्टाचार एक जमी – जमाई व्यवस्था बन चुका है। विकास के दृष्टिकोण से जिस प्रकार आदिवासी बहुल क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में मौजूद अलग-अलग ग्रामों में ग्राम पंचायत का विकास किया गया जिससे योजना का क्रियवयन जमीनी स्तर तक हो सके।
किंतु ठीक इसके विपरीत शासन एवं प्रशासन के मंसूबे में पानी फेरता दिख रहा जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत तगावर में निर्माण कार्यों के नाम पर एक के बाद एक नए-नए घोटाले सामने आ रहे हैं निर्माण कार्य करने के नाम पर ग्राम पंचायत तगावर के सचिव संतोष गुप्ता एवं सहायक सचिव शारदा कुशवाहा के द्वारा लगातार पंचायत में निर्माण कार्य के नाम पर भारी मात्रा में लाखों रुपए की सेंध लगाई जा रही है।
ग्राम पंचायत तगावर में पदस्थ दोनों ही तथाकथित भ्रष्टाचारियों के द्वारा पूरी पंचायत में भ्रष्टाचार का मकड़ जाल बिछाया गया है।

मनरेगा के कार्य में धड़ले से दौड़ रही जेसीबी
दरअसल ग्राम पंचायत तगावर में लघु तालाब के निर्माण कार्य एवं अन्य मनरेगा के कार्यों में रात के अंधेरे में संतोष और शारदा की जोड़ी धड़ल्ले से जेसीबी दौड़ा रही है। जिसकी वीडियो क्लिप खबर में आप देख सकते हैं वीडियो की पुष्टि एमपी आयूष न्यूज़ नहीं करता है।
ऐसे ही फूल बाई सिंह नामक हितग्राही नदहाटोला में भी तालाब निर्माण कार्य के दौरान मनरेगा से कराए जाने वाले कार्य को ट्रैक्टर के द्वारा किया जा रहा है।
ऐसे में मनरेगा जैसी हितग्राही मूलक योजना में संतोष और शारदा की जोड़ी लगातार सेंध लगा रही है।
हांलकी यह कोई नया मुद्दा नहीं है तथा कथित ग्राम पंचायत में मनरेगा से लेकर पंचायत में हुए अन्य निर्माण कार्यों में भी भारी भ्रष्टाचार हुआ है जिसको हमें एक-एक कर आपके समकक्ष रखते जाएंगे।

कार्यवाही न होने से बुलंद है भ्रष्टाचारियों के हौसले
दरअसल ग्राम पंचायत तगावर जनपद जयसिंहनगर से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले की शिकायत जनपद से लेकर जिला पंचायत सीईओ एवं अनुविभागीय अधिकारी जयसिंहनगर को 17 पंचों के द्वारा बार-बार शिकायत की गई किंतु कार्यवाही ठंडे बस्ते पर चली गई। शिकायत पत्र में लेख अनुसार तथाकथित ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचारियों का कहना है कि नियमित रूप से हम चढ़ावा चढ़ाते हैं हम पर कार्यवाही नहीं हो सकती । अब किस प्रकार का चढ़ावा किसको चढ़ाया जाता है यह आप समझ सकते हैं।
इसी प्रकार कार्यवाही न होने से संतोष और शारदा दोनों ही निर्भीक होकर पंचायत में भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे जिसे कहीं ना कहीं अला अधिकारी अनजान है।
अब देखना यह होगा कि भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कब – तक और कार्यवाही नहीं होती है।

इनकी प्रतिक्रिया
ऐसा कुछ भी नहीं है आपको यह जानकारी कहां से मिली है।
जिसने भी आपको यह जानकारी दी है वह गलत दी है।
शारदा कुशवाहा सहायक सचिव ग्राम पंचायत तगावर जयसिंहनगर जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.