शहडोल: विभिन्न मांगों को लेकर मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन के जिला इकाई द्वारा सौंपा गया ज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन के जिला इकाई द्वारा सौंपा गया ज्ञापन
शहडोल (संजय गर्ग)। मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में जिला संगठन के अध्यक्ष अशोक मरावी के नेतृत्व में जिला इकाई द्वारा 29 जुलाई 2024 को कलेक्टर शहडोल को मुख्यमंत्री के द्वारा पूर्व में की गई घोषणाएं लागू करने एवं आवश्यक तैयारी करने के बाद ही एमबी लागू करने के लिए ज्ञापन दिया गया।
निम्न बिंदुओं पर संगठन की मांगे
डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए बताया कि
- एमबी लागू करने के पूर्व उपयत्रियों को लैपटॉप व नेट रिचार्ज की सुविधा दी जाए।
- किसी भी उपयंत्री के पास 10 से अधिक पंचायत ना हो
- उपयंत्रियों को समस्त बैठकों व अन्य ड्युटियों से मुक्त रखा जाए जिससे मस्टर में विलंब ना हो।
- एक ही कार्य की भौतिक व ई एमबी दोनों भरना औचित्यहीन है अतः भौतिक एमबी बंद की जाए
- उपयंत्री से तकनीकी कार्य के अलावा अन्य कार्य न कराया जाए अक्सर देखने में आता है कि ,पीसीओ, एसबीएमबीसी के कार्य के लिए उपयंत्री को दोषी ठहराया जाता है इस बाबत पत्र जारी हो।
इनकी रही उपस्थिति
ज्ञापन में प्रांत उपाध्यक्ष ए• एम• सिंह, प्रांत सचिव विजय केसरवानी, जिला संगठन के अध्यक्ष ई. अशोक मरावी ,सचिव ई.सीता शरण शुक्ला संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता ई. प्रशांत लगरखा, एवं ई आर पी तिवारी,हीरामणि मरावी, संदीप मेहरा, सुभाष भारती, पुष्पांजलि तिवारी, रेखा राहंगडाले,नीलिमा श्रीवास्तव, आशुतोष चतुर्वेदी साथ संगठन के समस्त इंजीनियर उपस्थित रहे ।
