शहडोल:शासकीय एवं निजी नर्सिंग महाविद्यालय में प्रवेश हेतु देनी होगी प्रवेश परीक्षा , 4 से 5 सितंबर को होगी आयोजित
शासकीय एवं निजी नर्सिंग महाविद्यालय में प्रवेश हेतु देनी होगी प्रवेश परीक्षा ,
4 से 5 सितंबर को होगी आयोजित
शहडोल (संजय गर्ग) । शिवानी पैरामेडिकल के संचालक डीके द्विवेदी ने प्रेस से जानकारी साझा करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा शासकीय स्वाशासी एवं निजी नर्सिंग महाविद्यालयों में संचालित नर्सिंग पाठ्यकमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की सूचना जारी कर दी गई हैं यह परीक्षा कार्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा दिनांक 04 और 05 सितंबर 2024 को आयोजित की जायेगी बीसीएस और जीएनएम में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र छात्राएं एम पी आनलाइन कियोस्क सेंटर कम्प्यूटर सेंटर में जाकर अपना आवेदन कर सकतें हैं आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2024 है प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के ही वारीयता कम अनुसार शासकीय स्वाशासी एवं निजी नर्सिंग महाविद्यालयों में प्रवेश की अनुमति होगी छात्र छात्राएं एम पी आनलाइन पोर्टल में जाकर कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट से परीक्षा की जानकारी व पाठ्यकम इत्यादि के बारे में जान सकते हैं।
