S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

शहडोल : आपातकालीन सेवा में नहीं उपलब्ध हुआ सचिव जिला पंचायत सीईओ ने किया निलंबित

0 1,068

आपातकालीन सेवा में नहीं उपलब्ध हुआ सचिव जिला पंचायत सीईओ ने किया निलंबित
.
शहडोल( संजय गर्ग) । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर छोटलाल सिंह सचिव ग्राम पंचायत पहड़िया जनपद पंचायत जयसिंहनगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि मे छोटलाल सिंह मुख्यालय कार्याल्य जनपद पंचायत जयसिंहनगर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में सिह को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगीं।
जारी आदेश में कहा गया है कि अति वर्षा होने के कारण नदी एवं नालो मे पानी का बहाव अधिक होने के कारण संदीप पटेल की ओदारी नदी में बह जाने के कारण मृत्यु हो गई जिसकी जांच हेतु जिला एवं खण्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत पहड़िया में भ्रमण किया गया जिसमें पूर्व सूचना होने के उपरान्त भी छोटेलाल सिंह सचिव ग्राम पंचायत पहड़िया मौका स्थल में अनुपस्थित रहे और दूरभाष पर सम्पर्क किये जाने पर मोबाइल बन्द पाया गया। आपात कालीन सेवा में छोटेलाल सिंह सचिव ग्राम पंचायत पहडिया द्वारा अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर द्वारा प्रेषित किया गया है। छोटलाल सिंह सचिव का उक्त कृत्य म.प्र. पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 का उल्लंघन होकर म.प्र.पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के तहत दण्डनीय अवचार की श्रेणी में पाया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.