S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: रिलायंस सी.बी.एम. प्रोजेक्ट लालपुर द्वारा नवलपुर में किया गया वृहद वुक्षारोपण , वृक्षों से ही जीवन संभव है, एक पौधा रोपित करना हम सभी का दायित्व : मुकेश श्रीवास्तव

0 361

रिलायंस सी.बी.एम. प्रोजेक्ट लालपुर द्वारा नवलपुर में किया गया वृहद वुक्षारोपण ,

वृक्षों से ही जीवन संभव है, एक पौधा रोपित करना हम सभी का दायित्व : मुकेश श्रीवास्तव 

बुढार। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत रिलायंस सी.बी.एम. प्रोजेक्ट लालपुर के अंतर्गत ग्राम – नवलपुर जी.जी.एस. 10 के विशाल परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों को रोपित किया गया, और पौधों की रक्षा का संकल्प लिया गया।
वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ म. प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिजनल ऑफिसर मुकेश श्रीवास्तव एवं रिलायंस सी.बी.एम. प्रोजेक्ट के साइट हेड राजेश वर्मा नें आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पीपल के पेड़ को रोपित कर किये।
एक पेड़ मां के नाम आयोजित कार्यक्रम अवसर पर – पीपल, बरगद, महुआ, कटहल, जामुन, आंम, अमरूद, नीबू सहित विभिन्न प्रजाति के लगभग 400 सौ छायादार एवं फलदार पौधे रोपित किया गया।
इस अवसर पर म. प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिजनल ऑफिसर मुकेश श्रीवास्तव ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहाकि – वृक्षों से ही जीवन संभव है, और प्रत्येक नागरिकों का कर्तव्य है कि कम से कम एक वृक्ष लगायें।
उन्होनें कहाकि – भारत सरकार एवं म. प्र. शासन द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की गई है, जो एक प्रशंसनीय पहल है, और इस अभियान के माध्यम से पूरे देश एवं प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
रिलायंस सी.बी.एम. प्रोजेक्ट के साइड हेड राजेश वर्मा ने – सी.बी.एम. प्रोजेक्ट के माध्यम से पर्यावरण के लिये ग्रामींण अंचलों में किये जा रहे स्तुत्य प्रयासों से विस्तार पूर्वक अवगत कराया, और उन्होंनें कहाकि – वृक्षारोपण एक पुनीत कार्य है जिसमें सभी के भागीदारी की नितांत आवश्यक्ता है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम अवसर पर – सी.बी.एम. प्रोजेक्ट के एस.एंड.ओ.आर. हेड – बलदेव पांडेय, लाइजनिंग हेड – विजित झा, सी.एस.आर. हेड – राजीव श्रीवास्तव, उद्यानिकी विशेषज्ञ – पूणेंश का के सांथ ही विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.