S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च...

शहडोल: संस्था के निर्देशक डाॅ.डी.के.द्विवेदी ने स्वयं रक्तदान कर छात्र/छात्राओ का किया उत्साह वर्धन,  शिवानी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

0 181

संस्था के निर्देशक डाॅ.डी.के.द्विवेदी ने स्वयं रक्तदान कर छात्र/छात्राओ का किया उत्साह वर्धन ,

 शिवानी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

शहडोल (संजय गर्ग)। रक्तदान कर हम जहा एक ओर किसी की जान बचाते है वही दूसरी ओर हमे आत्मिक संतुष्टि मिलती है। रक्तदान का महत्व हमें तब समझ आता है जब हमारे बीच का कोई मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहा होता है। उक्त आषय के उद्गार शहडोल जिले के सी.एममचओ डा.राजेश मिश्रा ने संस्था षिवानी पैरामेडिकल कालेज मे आयोजित रक्तदान शिविर के अवसर पर व्यक्त किए।

कार्यक्रम मे उपस्थिति ब्लड बैंक प्रभारी डा. सुधा नामदेव ने छात्र/छात्राओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि खून के रिश्तों को दुनिया का सबसे अटूट बंधन माना जाता है और अपनी रगो में बहते खून की कुछ बूंदो को दान करके आप एैसे अनजाने लोगो से भी खून का रिश्ता जोड़ सकते है जो अपनी जिंदगी में जीवन के संघर्ष के समय आपके द्वारा मिले इस तोहफे के दम पर नया जीवन पाकर उम्र भर आपके ऋणी रहेगें एवं उनके दिल से निकली दुआ आपके जीवन में नए प्रकाश का संचार करेगी। परन्तु आज भी हमारे समाज में रक्तदान को लेकर कई भ्रंातियां है जब कि सामान्य रूप से कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच की हो वह रक्तदान कर सकता है। डाॅ. सुधा नामदेव ने संस्था में अध्ययनत् छात्र/छात्राओ से अपील की कि वे रक्तदान के लिए लोगो को जागरूक करने का भी कार्य करे। संस्था में आयोजित रक्तदान शिविर में संस्था के निर्देशक डाॅ.डी.के.द्विवेदी ने स्वयं रक्तदान कर छात्र/छात्राओ का उत्साह वर्धन किया। षिविर में संस्था के प्राचार्य डाॅ. रूद्र द्विवेदी, एवं समस्त स्टाफ षरद नामदेव, ओमनारायण राठौर, आदित्य श्रीवास्तव, कौषलेष सूर्यवंषी, डा. अनिल वर्मन, राजेष सिंह, संजय गुप्ता, निलिमा तिवारी, रजनीष त्रिपाठी, अनिरूद्व सिंह, दिव्यांष मिश्रा पारस सोंधिया मंगला श्रीवास, प्रीती विष्वकर्मा, सुनील प्रजापति, रामेष्वर प्रजापति, यासमीन बी, उजमा कुरैषी, रमा सिंह, पूजा कुषवाहा, दीपांजली पटेल, एवं समस्त छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रहीे। 

इस अवसर पर संस्था शिवानी पैरामेडिकल शहडोल में आयोजित रक्तदान शिविर में एच.डी.एफ.सी बैंक शहडोल द्वारा अपनी सहभागिता की गई एवं छात्र/छात्राओं को फल जूस एवं समस्त रक्तदाता छात्र/छात्राओं को एक-एक लंच बाक्स टिफिन एवं प्रमाण पत्र उपहार के तौर पर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.