S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न

शहडोल : कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी , संभागीय मुख्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज में 16 को होगा इन्वेस्टर मीट 4471 उद्यमियों द्वारा कराया गया पंजीयन ,

0 438

कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी ,

संभागीय मुख्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज में 16 को होगा इन्वेस्टर मीट 4471 उद्यमियों द्वारा कराया गया पंजीयन ,

शहडोल (संजय गर्ग)। संभागीय मुख्यालय में 16 जनवरी 2025 को आयेाजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारियेां के संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन इंटरनेशनल सूर्या होटल में किया गया। पत्रकार वार्ता में कलेक्टर ने पत्रकारों को बताया कि 16 जनवरी को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव संभागीय मुख्यालय शहडोल के इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी 2025 तक की स्थिति में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हेतु 4471 उद्यमियों द्वारा पंजीयन किया गया है।

संभाग के तीनों जिलों में चिह्नित की गई भूमि

उन्होंने बताया कि कि शहडोल संभाग के शहडोल जिले में 2076.578 हेक्टयर, अनूपपुर जिले में 2061.823 हेक्टेयर एवं उमरिया में जिले में 2959.315 हेक्टेयर शासकीय भूमि का चिन्हाकन किया गया है।

उद्योग स्थापित होने से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

कलेक्टर ने पत्रकारवार्ता में बताया कि शहडोल जिले में वनोपज कोयला, बाक्साइड, ग्रेनाइट की उपलब्धता है इस क्षेत्र में और अधिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे ही वही पलायन भी रूकेगा। कलेक्टर ने औद्योगिक क्षेत्र दियापीपर, ओरियंट पेपर मिल्स सहित अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
पत्रकारवार्ता में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमृता गर्ग, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी अरूणेंद्र सिंह सहित जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के संवाददाता उपस्थित थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.