S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण 

शहडोल : पूर्व प्रधानमंत्री  की जन्मशताब्दी कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय में जिला टोली की बैठक संपन्न कार्यक्रम के जिला संयोजक बने कैलाश तिवारी

0 359

 पूर्व प्रधानमंत्री  की जन्मशताब्दी कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय में जिला टोली की बैठक संपन्न कार्यक्रम के जिला संयोजक बने कैलाश तिवारी

शहडोल (संजय गर्ग)। भारत रत्न श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी वर्ष 2025 को लेकर कमला नगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा ने जिला टोली के साथ की बैठक उन्होंने ने बताया बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष है श्रद्धा अटल की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई इस अवसर पर बूथ, मंडल जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेको कार्यक्रम व्यापक रूप से संपन्न हुए हैं स्व अटल जी के स्मारक ‘सदैव अटल’ नई दिल्ली पर श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया भारत के राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्रीगण के साथ-साथ एनडीए के नेतागण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सभा में भाग लिया इसी तारतंभ में अटल की जन्म शताब्दी को लेकर 14 जनवरी से 15 मार्च 2025 तक अटल की स्मृति में निम्नलिखित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जन्म शताब्दी कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष  अमिता चपरा ने जिला टोली की घोषणा की है जिसमें उन्होंने शहडोल जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला महामंत्री कैलाश तिवारी को कार्यक्रम का जिला संयोजक बनाया है तो वहीं भाजपा जिला महामंत्री दीपक शर्मा एवं मनोज सिंह आर्मो को सहसंयोजक व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट एवं सोशल मीडिया से राजीव शर्मा को को जिले का सदस्य बनाया गया है बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा ने अटल जी की जन्मशताब्दी कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की एवं शहडोल जिले के 19 मंडलों में टोली बनाकर अटल जी की जन्म शताब्दी कार्यक्रम को वृहद रूप से करने का मार्गदर्शन दिया।

वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश तिवारी को भाजपा जिला जिला अध्यक्ष अमिता चपरा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी कार्यक्रम का जिला संयोजक बनाया है एवं जिला महामंत्री दीपक शर्मा ,मनोज सिंह आर्मो  को जिला सहसंयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट सोशल मीडिया से राजीव शर्मा को जिले का सदस्य बनाया गया है इनकी नियुक्ति पर इन्होंने दी बधाई भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, संजीव प्रताप सिंह, भूपेंद्र मिश्रा शीतल पोद्दार ,जिला महामंत्री संतोष लोहानी, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र चतुर्वेदी ,राकेश सोनी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता ,नगर अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.