S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज शहडोल में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत 

0 177

शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज शहडोल में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत 

 शहडोल (संजय गर्ग)। नगर में संचालित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज शहडोल में अध्ययनरत बी.एस.सी नर्सिंग प्रथम वर्ष सत्र 2021-22 के छात्र छात्राओं का परीक्षा परीणाम मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के द्वारा घोषित हुआ है , जिसमें महाविद्यालय में अध्ययनरत बी.एस.सी नर्सिंग प्रथम वर्ष के समस्त विद्यार्थियों का परिणाम उत्कृष्ट रहा। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिस्पर्धात्मक रूप से अध्ययन करते हुए उत्कृष्ट अंक अर्जित किए और महाविद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विदित हो कि  उच्च न्यायालय जबलपुर के संज्ञान में लेने के बाद सत्र 2020 से रूकी हुई परीक्षाएं संपन्न हुई। सत्र 2021-22 बी.एस.सी नर्सिंग प्रथम वर्ष की परीक्षायें माह सितंबर 2024 में म.प्र.आयु.वि.वि. जबलपुर द्वारा संपन्न कराई गई थी, जिसमें विद्यार्थी पूर्ण मनोयोग और निष्ठा के साथ परीक्षा में शामिल हुए और अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। महाविद्यालय में अध्ययनरत सत्र 2021-22 बी.एस.सी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा हेमपुष्पा ने 78.80% के साथ प्रथम स्थान, छात्रा जानकी देवी ने 78.10% के साथ द्वितीय स्थान तथा छात्रा लक्ष्मी सिंह ने 78.00% के साथ तृतीय स्थान अंक अर्जित कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालक डॉ. डी.के. द्विवेदी ने बताया कि इस कॉलेज में नर्सिंग का यह दूसरा बैच था। प्रथम बैच सत्र 2020-21 का परीक्षा परिणाम माह दिसम्बर 2024 में आया था जिसमें सभी छात्र-छात्रायें शत-प्रतिशत उत्र्तीण हुये थे और यह दूसरा बैच सत्र 2021-22 का भी 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देखकर हम समस्त संस्थाजन बहुत खुश और गौरवाविन्त महसूस कर रहे हैं। संस्था के निदेशक ने इस सतत् 100 प्रतिशत सफलता के लिये पूरा श्रेय संस्था के सभी नर्सिंग फैकल्टी मंगला श्रीवास, सुनील प्रजापति, प्रतिमा विश्वकर्मा, रामेश्वर प्रजापति, प्रीति विश्वकर्मा, यास्मीन बी, दीपांजलि पटेल, पूजा कुशवाहा, रमा सिंह परस्ते, करीना चौधरी, खुशबू सोनी, सीता पनिका, काजल पॉल, अर्चना सिंह, अनुराधा सोनी, नैना कोल इत्यादि को दिया है। यह हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिये गौरव का क्षण है। परीक्षा परिणाम देखकर महाविद्यालय परिवार और सभी विद्यार्थियो में खुशी की लहर है। 21

Leave A Reply

Your email address will not be published.