S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल: हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र पर्व ,नगर के गांधी चौक में आयोजित हुई आम सभा , गांधी प्रतिमा ... जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य...

शहडोल : महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में हर घर तिरंगा अभियान की हुई शुरुआत

0 280


महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में हर घर तिरंगा अभियान की हुई शुरुआत 

 

शहडोल (संजय गर्ग) शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत छात्राओं को तिरंगा देकर की गई , एसईसीएल के द्वारा विद्यालय में चार सेनेटरी पैड मशीन एवं वर्निंग यूनिट लगाई गई हैं, आज छात्राओं को “खुशी के दिन खुद पर जीत” के अंतर्गत ,माहवारी एवं शारीरिक स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई ।

 कलेक्टर केदार सिंह के द्वारा के द्वारा छात्रों को बताया गया कि आप सभी महापुरुषों के बारे में जाने, पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे रहे, शिक्षकों को बताया कि आप पाठ्यक्रम के साथ-साथ बच्चों को नैतिक शिक्षा प्रदान करें नैतिक शिक्षा प्रदान करें, शिक्षक और बच्चे आप सभी वह करें जो आपको अच्छा लगता है, वह नहीं जो दूसरों को दिखाने के लिए किया जाए , शिक्षा को आनंद के रूप में ले, खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करें , इसके पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया, कलेक्टर के द्वारा कक्षाओं का अवलोकन किया गया और बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन एमएलबी शहडोल की प्राचार्य साधना जैन एवं स्टाफ के सहयोग संपन्न हुआ।

 इस अवसर पर कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह एवं एसईसीएल के जनरल मैनेजर मनीष कुमार श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा, सहायक संचालक संजय पांडे मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.