राहुल गांधी अपनी अमर्यादित भाषा व बदतमीजी पर लगाम दें : जे पी गर्ग
शहडोल (संजय गर्ग)। स्थानीय गांधी चौक में राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार अभद्र भाषा व अमर्यादित आचरण करने के विरोध में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा राहुल गांधी की ओछी मानसिकता की तीव्र भृत साना करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण गर्ग एवं जिला भाजपा अध्यक्ष अमिता चपरा द्वारा तीव्र निंदा की गई है। गांधी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया गया। उक्त कांग्रेस एवं इंडिएलाइन को चेतावनी देते हुए कहा है कि। अपनी बदजुबानी व बदतमीजी पर लगाम नहीं दिया तो विपक्ष के नेताओं को कड़े विरोध को सहने के लिए तैयार रहना चाहिए। उनके खिलाफ जन आंदोलन तेज किया जाएगा।
