S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

जयसिंहनगर / शहडोल : स्वामी जी के ध्धेय वाक्य को अपने जीवन में चरितार्थ करने छात्र छात्राओं से किया अवाहन , स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में व्याख्यान विषय पर आयोजित विचार संगोष्ठी

0 145

स्वामी जी के ध्धेय वाक्य को अपने जीवन में चरितार्थ करने छात्र छात्राओं से किया अवाहन ,

स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में व्याख्यान विषय पर आयोजित विचार संगोष्ठी

शहडोल/ जयसिंहनगर। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आज  को पंडित अटल बिहारी बाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में विश्व युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी द्वारा शिकागो अमेरिका में 1893 में दिए गए ऐतिहासिक व्याख्यान पर विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के ऊर्जावान प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्वारा ज्ञान आराध्या मां सरस्वती जी एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर वा पुष्प अर्पित कर के किया गया ।अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ यदुवीर मिश्रा ने श्रद्धेय प्राचार्य का बैज लगा कर स्वागत किया। अपने उद्बोधन में डॉ.द्विवेदी ने स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए ऐतिहासिक व्याख्यान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किस की तरह से अध्यात्म और ज्ञान के साझा समावेश से एक आदर्श समाज की नींव रखी जा सकती है तथा स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित किए आदर्श से एक उन्नत और विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है । प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद जी द्वारा युवाओं को दिए गए ध्येय वाक्य “उठो,जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको नहीं ” को अपने जीवन में चरितार्थ करने के लिए आह्वान किया ।तथा अपने वक्तव्य के अंत में सभी छात्र-छात्राओं से विश्व बंधुत्व के भाव से जीवन जीने की सीख दी । उद्बोधन के उपरांत स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए ऐतिहासिक व्याख्यान की वीडियो क्लिप सभी छात्र छात्राओं को दिखाई गई।कार्यक्रम में आभार उद्बोधन डॉ अलीमा सिद्दकी एवं कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ यदुवीर मिश्रा ने किया। इस पूरे आयोजन में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ प्रमिला वास्केल,डॉ उत्तम सिंह, डॉ अर्चना जायसवाल डॉ आदित्य शुक्ला,डॉ दिलीप शुक्ला, डॉ. मुनव्वर अली,डॉ मुकेश सिंह,डॉ.रागनी गुप्ता,डॉ.प्रीति रजक,सुश्री दीपक रानी मिश्रा,डॉ सुरेश चौधरी, रामपाल सिंह, राजेन्द्र साकेत , शेख आतिफ , समस्त शैक्षणिक अशैक्षणिक कर्मचारी एवं छात्र/छात्रा सम्मिलित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.