शहडोल: मजार में चादर चढ़ाने पहुंचे थे मंडल अध्यक्ष को जिला भाजपा अध्यक्ष ने पद से हटाया , तो क्या जिला मंत्री नीरज पर भी होगी कार्रवाई
मजार में चादर चढ़ाने पहुंचे थे मंडल अध्यक्ष को जिला भाजपा अध्यक्ष ने पद से हटाया , तो क्या जिला मंत्री नीरज पर भी होगी कार्रवाई
शहडोल (संजय गर्ग) । सदैव हिंदुत्व का झंडा आगे लेकर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी स्वयं को हिंदुओं का हितैषी बताती है। हालांकि धर्म और राजनीति को एक करने से अराजकता की भावना पैदा होती है।
संविधान में इसके लिए जनता को अधिकार दिया गया है कि वह अपने हिसाब से अपने धर्म जाति का चुनाव कर सकता है। संवैधानिक अधिकारों के तहत सभी अपने धर्म और भावनाओं को प्रदर्शित करने का अधिकार है।
तो फिर बीते 15 दिसंबर 2024 से , 28/दिसंबर 2024 तक भारतीय जनता पार्टी के मंडल सेक्टर गोहपारु में जो कुछ भारतीय जनता पार्टी के कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्ता रामनारायण मिश्र के साथ जो हुआ वह क्या देश के संवैधानिक अधिकारों के तहत था या फिर भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई शहडोल में अपने ही संविधान की अलग नीति रीति चलाई जाती है।
ऐसा है पूरा मामला
दरअसल यह पूरा मामला 15 दिसंबर 2024 का है जहां पर मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान गोहपारू सेक्टर से रामनारायण मिश्रा जो की सदैव पार्टी के लिए पूरी निष्ठा के साथ अपना समय देते रहे जिसके फल स्वरूप उन्हें मंडल अध्यक्ष का टिकट दिया गया और उन्होंने चुनाव जीता। पूरे गोहपारु मंडल के कार्यकर्ता काफी खुश थे।
क्षेत्र के लोगों के आग्रह पर पहुंचे थे मजार , पार्टी ने जिसे बनाया निष्कासन का हथियार
15 दिसंबर 2024 को गोहपारु मंडल अध्यक्ष बनने के बाद रामनारायण मिश्रा क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों के आग्रह पर मंडल गोहपारू में स्थित मजार में चादर चढ़ाने पहुंचे थे। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी शहडोल की जिला इकाई द्वारा मजार में चादर चढ़ाने की बात को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए। रामनारायण मिश्रा को महज 13 दिन के अंदर 28 दिसंबर 2024 को ही पूर्व जिला अध्यक्ष कमल प्रताप के द्वारा गोहपारू मंडल अध्यक्ष के पद से निष्कासित कर दिया। सवाल यह है कि भारतीय जनता पार्टी का यह दोहरा खेल जो कि उन्होंने रामनारायण मिश्र के साथ खेल यह सही था या गलत ???????
लेकिन वहीं दूसरी और हाल ही में जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें नवनियुक्त जिला महामंत्री नीरज गुप्ता भाजपा के नए पदाधिकारी बने। जिनके द्वारा जिला महामंत्री बनने के पश्चात मुस्लिम समुदाय के एक व्यापारी से वह मिलने पहुंचे और मुलाकात के दौरान उन्होंने उक्त व्यक्ति का पांव छुआ। तो क्या यह घटना भाजपा के नजरिया से अब सही है या गलत। हालांकि सोशल मीडिया में नवनियुक्त जिला मंत्री नीरज गुप्ता की मुस्लिम व्यक्ति के पांव छूने की फोटो वायरल हुई है।
जिसको लेकर भाजपा के गोहपारू मंडल के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब मजार में चादर चढ़ाने वाली घटना को लेकर एक वर्ष पूर्व निर्वाचित मंडल अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा को पद से निष्कासित कर दिया गया । आज फिर उसी प्रकार की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहडोल के अध्यक्ष की चुप्पी समझ के परे है।
क्या पार्टी करती है कार्यकर्ताओं में भेदभाव
वही इस घटना के सामने आने से बड़ा सवाल यह है की भारतीय जनता पार्टी क्या अपने सभी कार्यकर्ताओं को सामान्य नहीं मानती या उनमें भेदभाव करती है। यदि दोनों घटनाओं का परीक्षण किया जाए तो दोनों ही घटनाएं भारतीय जनता पार्टी के नजरिए से द्वंद्व की भावना पैदा करती है। एक तरफ एक वर्ष पूर्व नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को 13 दिन के अंदर अध्यक्ष पद से हटा दिया जाता है वहीं दूसरी ओर ऐसा ही मामला सामने आने के बाद चुप्पी साध ली जाती है।
जो कि कहीं ना कहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस घटना से आघात हुआ है।
पार्टी कार्यकर्ता लगातार सवाल कर रहे हैं कि क्या भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में भेदभाव करती है जिसका कारण स्पष्ट नहीं है?????
ऐसा है पूर्व मंडल अध्यक्ष का बयान
जब इस संबंध में पूर्व मंडल अध्यक्ष गोहपारू जो की 13 दिन के अंदर अध्यक्ष पद से हटा दिए जाते हैं रामनारायण मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैंने विरोधी कोई भी कोई भी गलत कार्य नहीं किया था अपने क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय व अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष के आग्रह पर मैं मजार व वही विराजमान शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने गया था जिसमे मेरी सिर्फ मेरी मजार जाने की फोटो सोशल मीडिया में वायरल की गई
वर्तमान में ऐसा ही कुछ मामला जिला कार्यकारिणी में नवनियुक्त जिला मंत्री नीरज गुप्ता का भी है तो क्या पार्टी उन्हें भी निष्कासित करेगी या नहीं???? ।
अंतर्कलह करती है संगठन को कमजोर
भारतीय जनता पार्टी हमेशा अंदरूनी गुटबाजी है को लेकर विपक्ष को घेरने का प्रयास करती है। लेकिन इस घटना ने भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन में कहीं ना कहीं फूट डालने की शुरुआत कर दी है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी को यह समझना चाहिए की पार्टी और संगठन केवल तभी मजबूत हो सकती है जब उसमें कार्यकर्ताओं में समन्वय हो और पार्टी के नेता सामान्य भाव से सभी कार्यकर्ताओं का आकलन करें तभी संगठन मजबूत रहता है।
हालांकि इस मामले को लेकर हमारा उद्देश्य सिर्फ यह है कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को एक ही नजरिए से देखना होगा। जो कि अब तक भारतीय जनता पार्टी कि जिला इकाई में होता नहीं दिख रहा है। किसी की भी धार्मिक भावनाओं को आघात करना खबर का उद्देश्य नहीं है।
( धर्म जाति से संबंधित कोई भी विषय इस खबर के माध्यम से आगे नहीं लाया जा रहा है।)
इनका कहना है
1.इस संबंध में जब वर्तमान जिला अध्यक्ष से संपर्क किया गया तो लगातार बजती रही लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया ।
अमिता चपरा ,( जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शहडोल।
===================================
2.देखिए पार्टी के द्वारा ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं है। यह व्यक्तिगत अपने-अपनी आस्था का विषय है।
उपाध्यक्ष के इस बयान से एक सवाल यह भी है कि अगर पार्टी के अंदर ऐसी कोई गाइन लाइन नहीं है तो फिर रामनारायण मिश्रा का मंडल अध्यक्ष पद से हटा दिया जाना यह किस गाइडलाइन के तहत किया गया।
भूपेंद्र मिश्रा ( जिला उपाध्यक्ष) भारतीय जनता पार्टी शहडोल
=====================================
हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं हम सेवा भाव से पार्टी संगठन के हित में काम करते हैं संगठन ने मुझे किस कारण से हटाया यह मैं आज तक स्वयं नहीं जान पाया फिर भी पार्टी की सेवा में लगे हुए हैं और लगे रहेंगे संगठन ने जो किया होगा अच्छा किया होगा
रामनारायण मिश्रा
पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा मंडल गोहपारू
======================================
संगठन सौतेला व्यवहार ना करें यदि हमारे किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रामनारायण मिश्र पर कार्यवाही हुई तो वर्तमान जिला मंत्री नीरज गुप्ता पर भी कार्यवाही हो
रमाकांत तिवारी
जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा जिला शहडोल
===================================
हमारे मंडल में ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष राम नारायण मिश्रा नियुक्त हुई थीं जिससे हम सभी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था लेकिन संगठन ने उन्हें द्वेष पूर्ण तरीके से हटाया जो उनके साथ गलतहु हुआ है अब मेरा संगठन से सवाल यह है कि क्या जिला मंत्री जी के साथ भी संगठन वही व्यवहार करेगा तभी मिश्रा जी के साथ न्याय होगा
शंकर लाल चतुर्वेदी मंडल महामंत्री किसान मोर्चा भाजपा मंडल गोहपारू

