S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

शहडोल : शासकीय एमएलबी में आयोजित हुई कार्यशाला , छात्राओं को स्वच्छता अपना कर स्वस्थ तथा आत्मविश्वास पूर्वक जीवन जीने की शैली अपनाने की प्राचार्य ने दी प्रेरणा

0 643

शासकीय एमएलबी में आयोजित हुई  कार्यशाला ,

छात्राओं को स्वच्छता अपना कर स्वस्थ तथा आत्मविश्वास पूर्वक जीवन जीने की शैली अपनाने की प्राचार्य ने दी प्रेरणा

शहडोल (संजय गर्ग)। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड भोपाल संचालित ‘ महिलाओं हेतु पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत पर्यटन पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन- पी एम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में गत दिवस को प्राचार्या साधना जैन की अध्यक्षता में किया गया। 

जिसमें इंडियन ग्रामीण सर्विसेज ( आई जी एस) टीम द्वारा स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए कार्यक्रम का आरंभ किया गया। 

विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सूखे और गीले कचरे को घर में ही पृथक करने के महत्व को समझते हुए विभिन्न प्रकार के सूखे और गीले कचरे की पहचान करने का अभ्यास किया गया। 

आई जी एस के समन्वयक सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा गीले कचरे से खाद बना कर ताजी सब्जियां तथा फलदार पेड़ों से फल प्राप्त करने के संबंध में रोचक जानकारिया दी गई। 

  विद्यालय की प्राचार्या साधना जैन द्वारा छात्राओं को स्वच्छता अपना कर स्वस्थ तथा आत्मविश्वास पूर्वक जीवन जीने की शैली अपनाने की प्रेरणा दी गई। सभी छात्राओं, प्राचार्या तथा उपस्थित शिक्षिका/ शिक्षकों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई। 

कार्यक्रम में प्राचार्या साधना जैन, प्रधानाध्यापक लालजी तिवारी, डा. नीता सोनी,संगीत शिक्षिका, अरुणिमा सिंह,उच्च माध्यमिक शिक्षिका गणित, प्रीति श्रीवास्तव उच्च माध्यमिक शिक्षिका अंग्रेजी, अंकिता सोनी, उच्चमाध्यमिक शिक्षिका अंग्रेजी, अनुराधा सोनी माध्यमिक शिक्षिका, माया सिंह, उच्च माध्यमिक शिक्षिका, राजनीति शास्त्र, रश्मि द्विवेदी, सपना चतुर्वेदी, कुमारी श्रेया गुप्ता, व्यवसायिक शिक्षा आई टी, शिवानी गुप्ता, व्यवसायिक शिक्षिका, ब्युटी वेलेनेस से तथा नवमी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक की छात्राऐं शामिल रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.