S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

शहडोल :हाथी के दांत दिखाने के और खाने के और…?? प्रशासन के लिए बड़ा जांच का विषय ????….शहर के हृदय स्थल से रैकेट का संचालन , तो ऐप के माध्यम से चलता है डिजिटल सट्टा , सतीश के सक्रिय गुर्गों ने फैलाया है जाल जिसमें फंसते शहडोल के नौजवान

0 567

हाथी के  दांत दिखाने के और खाने के और….. प्रशासन के लिए बड़ा जांच का विषय ,……??? शहर के हृदय स्थल से रैकेट का संचालन

तो ऐप के माध्यम से चलता है डिजिटल सट्टा , सतीश के सक्रिय गुर्गों ने फैलाया है जाल जिसमें फंसते शहडोल के नौजवान

शहडोल (संजय गर्ग)। वर्ग विशेष को सट्टा किंग का संरक्षण , कौन है आईडी सप्लायर , ?? अपुष्ट सूत्रों के अनुसार गांधी चौक में स्थित एक मोबाइल दुकान से चलता है सट्टे का पूरा रैकेट………. ज्ञात हो कि बीते दिनों हमने आपको शहडोल में एशिया से ऑपरेट हो रहे सट्टे के कारोबार के बारे में बताया था। उसी क्रम में आज एक और बड़ी जानकारी सामने आई है जहां पर यह पूरा सट्टे का काला कारोबार ऐप के माध्यम से डिजिटल तरीके से संचालित किया जा रहा है। 

इतना ही नहीं शहर के विशेष जाति वर्ग जो अपने मेहनत और व्यापार के लिए जाने जाते हैं उन्हीं से कुछ चुनिंदा लोग भी इस पूरे खेल में शामिल है।

एशिया में बैठकर नेटवर्क ऑपरेट करने वाला सट्टा माफिया के गुर्गे बड़ी ही सावधानी से काम कौन जाम दे रहे हैं। दरअसल एंड्राइड मोबाइल के माध्यम से ऐप डाउनलोड कर यह खेल खेला जाता है लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण आईडी जेनरेट करना होता है जो की कस्टमर को पड़कर उनकी आईडी जेनरेट करता है और उसे ऐप में लोगिन करने के बाद सट्टा खेला जाता है। यदि कस्टमर खेलने के बाद जीता है तो जीत की राशि उसके अकाउंट में जमा कर दी जाती है। हालांकि इस खेल में ज्यादातर शहर के युवा – नौजवान ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं ऐसी जानकारियां सूत्रों से सामने आई है। 

जो कि कहीं ना कहीं प्रशासन के लिए बाद जांच का विषय है। क्योंकि डिजिटल सट्टे के माध्यम से शहर का एक बड़ा युवा वर्ग सट्टे के इस बड़े रैकेट में ट्रैप हो रहा है।…….. ????

 गांधी चौक की दुकान से क्रिकेट बैटिंग की सुग – बुगाहाट

इतना ही नहीं सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि नगर के गांधी चौक में स्थित एक मोबाइल दुकान से क्रिकेट बैटिंग की भी सुग – बुगाहाट है। हालांकि अभी क्रिकेट बैटिंग के धंधे में मंदी चल रही है जिसमें अप्रैल आईपीएल शुरुआत होते-होते तेजी से बढ़ोतरी होगी। दिन रात चुकारे एवं रकम के आदान-प्रदान भी वहीं से होते हैं। ऐसा हम नहीं ऐसा हमारे सूत्र बताते हैं। हालांकि यह पूरा मामला एक जांच का विषय है जिस पर प्रशासन को सक्रियता दिखाने की आवश्यकता है। 

 विशेष जाति वर्ग का सहयोग विशेष

इसी कड़ी में एक पहलू मामले का ऐसा भी है जहां विशेष जाति वर्ग का सहयोग सट्टा किंग को मिल रहा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सट्टा माफिया का कनेक्शन सीधा शहडोल के इस विशेष जाति वर्ग से है। जिनका कारोबार होटल लाइन का है। इन्हीं में से कुछ के जनरल स्टोर की दुकान भी संचालित है। जो कि गांधी चौक से लेकर इंदिरा चौक पर स्थित है। वर्तमान में देखना यह होगा कि प्रशासन के समक्ष सट्टे के बड़े कारोबार का खुलासा किया जा रहा है तो इसमें प्रशासन कितना सक्रिय है??????

फिलहाल हमारी तफ्तीश जारी है।………??? और सटीक जानकारी के साथ इसी प्रकार के खुलासे हम करते रहेंगे।

===============================

 अगले अंक में…….

पर्दे के पीछे है चश्मा वाला , किसके पास 120 करोड़ की संपत्ति ………??

Leave A Reply

Your email address will not be published.