S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल/ जयसिंहनगर :जमीन सूखी, फाइलें गीली! , भुगतान की धारा , कागजों में तालाब, फाइलों में उठाती ... शहडोल : जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान चित्रकला में मोनिका ने पाया द्वितीय स्थान  शहडोल : वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन 30 सितंबर को शहडोल : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक संपन्न शहडोल : स्वास्तिक गैलेक्सी में भक्तिमय हुआ गणेशोत्सव , 56 भोग, के साथ, महाआरती व सुंदरकांड पाठ का ह... शहडोल : छात्रावास के संचालन में लापरवाही..... बनकर गिरी अधीक्षकों पर निलंबन की गाज , दो हुए नलंबित त... शहडोल :पार्षद मंच के ज्ञापन से कुछ नहीं होगा जब तक रोड में आंदोलन न होगा शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ...

उमरिया : राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर शपथ दिलाई ऊर्जा साक्षरता अभियान में युवा टीम सदस्य ’ऊर्जा दूत’ बन आमजन को करेंगे जागरूक

0 217

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर शपथ दिलाई ऊर्जा साक्षरता अभियान में युवा टीम सदस्य ’ऊर्जा दूत’ बन आमजन को करेंगे जागरूक

उमरिया । राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पाली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।ऊर्जा का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करना चाहिए। ऊर्जा के संरक्षण से ही विकसित भारत का लक्ष्य पूर्ण होगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रतिवर्ष 14 दिसंबर को ऊर्जा संरक्षण दिवस आयोजित किया जाता है।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण शपथ दिलाई। उन्होंने ने किया और ऊर्जा संरक्षण के विभिन्न आयामों को साझा किया ताकि आने वाली पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभा सके।
ऊर्जा संरक्षण वॉलिंटियर हिमांशु तिवारी ने कहा कि वैश्विक समस्याओं का हल विज्ञान एवं वैज्ञानिक सोच से ही संभव है। ऊर्जा पर आत्मनिर्भरता ही देश को सक्षम और शक्तिशाली बनाता है।उन्होंने कहा कि आज दैनिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऊर्जा की अनावश्यक खपत रोकने, ऊर्जा स्रोतों को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए आमजन को ऊर्जा साक्षरता अभियान से जोड़ना अति आवश्यक है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा संरक्षण वालंटियर हिमांशु तिवारी , विद्यालय विद्यार्थी नासरीन प्रवीन, पायल प्रजापति, प्रिया सोनी अंजना सिंह, राधिका, साहू खुशी बैरागी,क्षमा साहू, प्रतिभा गुप्ता ,सपना प्रजापति, पावनी प्रजापति अभिषेक बसोर, राज प्रजापति, दुर्गेश कोल व सभी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.