S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक संपन्न शहडोल : स्वास्तिक गैलेक्सी में भक्तिमय हुआ गणेशोत्सव , 56 भोग, के साथ, महाआरती व सुंदरकांड पाठ का ह... शहडोल : छात्रावास के संचालन में लापरवाही..... बनकर गिरी अधीक्षकों पर निलंबन की गाज , दो हुए नलंबित त... शहडोल :पार्षद मंच के ज्ञापन से कुछ नहीं होगा जब तक रोड में आंदोलन न होगा शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन

शहडोल : पंडित शंभूनाथ शुक्ल  की जयंती पर एनएसयूआई ने किया श्रद्धा कार्यक्रम का आयोजन

0 273

 

पंडित शंभूनाथ शुक्ल  की जयंती पर एनएसयूआई ने किया श्रद्धा कार्यक्रम का आयोजन

शहडोल। विंध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित शंभूनाथ शुक्ल  की जयंती के अवसर पर एनएसयूआई द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई के साथियों ने मिलकर विश्वविद्यालय परिसर में पंडित शंभूनाथ शुक्ल जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया तथा *“पंडित शंभूनाथ शुक्ल जी अमर रहें”* के नारों के साथ वातावरण को प्रेरणादायक बनाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसयूआई जिला अध्यक्ष  सौरभ तिवारी ने कहा कि पंडित संभूनाथ शुक्ल जी केवल एक नाम नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और समाज निर्माण की एक महान विचारधारा हैं। उनका संपूर्ण जीवन शिक्षा के विस्तार और युवाओं को सही दिशा देने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पंडित शंभूनाथ शुक्ल जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा और समाज के हित में कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम का समापन उनके प्रेरक शब्दों के साथ किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सिमरन कौर, आशीष द्विवेदी , विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता, विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष सावन ढ़ीमर, बी.कॉम प्रभारी ओम साहू, आशु, योगेश, सहित विश्वविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.