S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न

शहडोल : कर्मचारी को धमकाते ऑडियो हुआ वायरल , इलेक्ट्रीशियन को धमकाने का अध्यक्ष पति पर लगा आरोप , नगर परिषद की स्ट्रीट लाइट का अध्यक्ष पति को करना था निजी उपयोग

0 651

कर्मचारी को धमकाते ऑडियो हुआ वायरल ,

इलेक्ट्रीशियन को धमकाने का अध्यक्ष पति पर लगा आरोप , नगर परिषद की स्ट्रीट लाइट का अध्यक्ष पति को करना था निजी उपयोग

 

 शहडोल । कुर्सी और पद का जितना उपयोग स्वयं कुर्सी पाने वाला नहीं करता उससे कहीं ज्यादा उसके लोग उस कुर्सी का दुरुपयोग करने का प्रयास करते हैं। जिससे किसी भी जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल होती है। 

ऐसा ही एक मामला जिले के नगर परिषद बकहो में सामने आया है जहां पर अध्यक्ष पति के ऊपर नगर परिषद बकहो में पदस्थ इलेक्ट्रीशियन जितेंद्र दहिया के द्वारा नगर परिषद के अध्यक्ष पति विष्णु केवट के ऊपर धमकाने एवं अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी से की है। साथ ही 

मामले से संबंधित एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कथित ऑडियो अध्यक्ष पति का बताया जा रहा है।( हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि एमपी आयुष न्यूज़ नहीं करता है।) जिसमें दो लोगों की आवज स्पष्ट रूपस सुनाई देती है। जिसमें किसी काम को लेकर दोनों के एक तरफ से जितना बोला उतना करो एक बार में समझ में नहीं आता है ऐसी बातें चल रही है। 

बकहो ग्राउंड में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। शिकायतकर्ता जितेंद्र दहिया ने बताया की यह क्रिकेट टूर्नामेंट प्राइवेट है इसमें निकाय का किसी भी प्रकार से कोई सहयोग नहीं है। इसके बावजूद भी अध्यक्ष पति विष्णु केवट के द्वारा बकहो ग्राउंड में चल रहे टूर्नामेंट में नगर परिषद की स्ट्रीट लाइट से तार खिंचवाकर डायरेक्ट कनेक्शन लिया जा रहा है। जिस पर मना करने पर अध्यक्ष पति के द्वारा नगर परिषद में पदस्थ इलेक्ट्रीशियन के ऊपर अनर्गल दबाव बनाया जा रहा है साथ ही काम से निकलवा देने की धमकी भी दी जा रही है। 

 ऐसा है पूरा मामला

जितेन्द्र दाहिया इलेक्ट्रीशन के पद में नगर परिषद् बकही में पदस्थ हूँ एवं मेरे द्वारा आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को वार्ड नंबर 03 कुदरा टोला में मेरे द्वारा लिफ्टर से स्ट्रीट लाईट सुधार का कार्य कराया जा रहा था एवं समय 11:56 प्रातः अध्यक्ष पति द्वारा कॉल किया गया और बोला गया कि बकहो ग्राउंड में चल रहे किक्रेट मैच में नगर परिषद् के केबल से लाईट कनेक्शन करने हेतु बोला गया उसके उपरांत शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि नगर परिषद बकहों के स्ट्रीट लाईट के कंगाल से कनेक्शन न लेकर बिजली विभाग से तत्कालीन व्यवस्था के लिये टी.सी. कनेक्शन ले लिया जाये। 

 जानकारी देने पर भी जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान

  शिकायतकर्ता द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं उपयंत्री को कॉल करके इस विषय में जानकारी दी गई । इसके बावजूद भी जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि मामला नगर परिषद की अध्यक्ष पति का था।????? 

 शासकीय चीजों का निजी उपयोग कैसे 

दरअसल जिस जगह पर क्रिकेट मैच चल रहा है वहां पर अभी बिजली के खंभे लगाने का कार्य चल रहा है। जिसमें ठेकेदार द्वारा अभी नगर परिषद को लाइन तैयार करके हैंडओवर नहीं की गई है। नगर परिषद के वार्ड नंबर एक और दो में लगे नगर परिषद के स्ट्रीट लाइट के कंगाल से कनेक्शन लेने के लिए बोला गया। जिसमें उसने बताया कि ऐसा संभव नहीं है यदि हम ऐसा करते हैं तो एक और दो नंबर वार्ड की स्ट्रीट लाइट दिन और रात जलेगी जिससे शासन की राशि का दुरुपयोग होगा। 

 नौकरी से निकलवाने की दी गई धमकी 

जिसके बाद समय 02:08 बजे दोपहर को अध्यक्ष पति बिष्णु केवट द्वारा कॉल किया गया एवं मुझ से अभद्वत्ता पूर्ण बात करते हुये मुझे बोला गया कि तुम अभी तक मेरी बात क्यो नहीं सुने एवं लाईट कनेक्शन क्यो नहीं चालू करवाये और उसके उपरांत मुझे धमकी देते हुये बोला गया की तुम मेरी बात को क्यों नहीं सुने और अब तुम्हे नौकरी से बाहर करावा दूंगा। शिकायतकर्ता ने लेख किया है कि इसके पूर्व भी अध्यक्ष पति के द्वारा अभद्रता पूर्ण बात की गई है। और कई बार इसी प्रकार से धमकी दी जा चुकी है। 

 इनका कहना

मैं 5 साल से नगर परिषद में पदस्थ हूं। लेकिन नगर परिषद के अध्यक्ष पति के द्वारा मेरे ऊपर स्ट्रीट लाइट से कनेक्शन देने के लिए दबाव बनाया गया जब मैं मना किया तो मुझे फोन कर बोला गया कि मैं जितना बोलूं तुम उतना करो नहीं तो । तुमको कम से निकलवा दूंगा। 

 जितेंद्र दहिया ( इलेक्ट्रीशियन) नगर परिषद बकहो जिला शहडोल।

=========================

इस संबंध में जब अध्यक्ष से बात करने के लिए इन नंबरों से 9993305246,9644494833 से इस नंबर 8817047508 पर फोन लगाया गया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। 

 मौसमी केवट ( अध्यक्ष) नगर परिषद बकहो जिला शहडोल

==========================

मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा भी फोन रिसीव नहीं किया गया। 

 नीलम तिवारी ( सीएमओ) नगर परिषद बकहो जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.