S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक संपन्न शहडोल : स्वास्तिक गैलेक्सी में भक्तिमय हुआ गणेशोत्सव , 56 भोग, के साथ, महाआरती व सुंदरकांड पाठ का ह... शहडोल : छात्रावास के संचालन में लापरवाही..... बनकर गिरी अधीक्षकों पर निलंबन की गाज , दो हुए नलंबित त... शहडोल :पार्षद मंच के ज्ञापन से कुछ नहीं होगा जब तक रोड में आंदोलन न होगा शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन

शहडोल: शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक कल

0 264

शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक कल 

शहडोल (संजय गर्ग)। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला इकाई शहडोल द्वारा बैठक का आयोजन दिनांक 21 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। बैठक स्थल संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढार के बीआरसी भवन में आयोजित की जाएगी। शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष लालजी तिवारी के द्वारा मीडिया को जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशन पर रविवार को दोपहर 12:00 से बैठक का प्रारंभ होगी । प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में प्रभारी प्रांतीय सचिव महेंद्र त्रिपाठी मुख्य वक्ता के रूप में बैठक को संबोधित करेंगे जिसमें प्रत्येक विकासखंड में मंडल रचना पूर्ण कर एक संयोजक एवं दो संयोजकों की नियुक्ति साथ ही मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ योजना के अंतर्गत संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति जैसे विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।
इसी क्रम में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान की सफलता हेतु प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापक को धन्यवाद ज्ञापन कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तैयार करना बैंक खाते की जानकारी एवं निर्वाचन के पश्चात रिकॉर्ड अभी तक प्राप्त न होने की स्थिति में कानूनी कार्यवाही हेतु अंतिम चर्चा की जाएगी।
उक्त बैठक में अध्यक्ष द्वारा शिक्षक संघ के समस्त तहसील ब्लाक जिला एवं संभागीय पदाधिकारी को बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.