S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक संपन्न शहडोल : स्वास्तिक गैलेक्सी में भक्तिमय हुआ गणेशोत्सव , 56 भोग, के साथ, महाआरती व सुंदरकांड पाठ का ह... शहडोल : छात्रावास के संचालन में लापरवाही..... बनकर गिरी अधीक्षकों पर निलंबन की गाज , दो हुए नलंबित त... शहडोल :पार्षद मंच के ज्ञापन से कुछ नहीं होगा जब तक रोड में आंदोलन न होगा शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन

शहडोल : मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध मे काँग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन , जन समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ‘नाम बदलने की राजनीति’ का सहारा ले रही है – अजय अवस्थी

0 294

मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध मे काँग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन ,

जन समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ‘नाम बदलने की राजनीति’ का सहारा ले रही है – अजय अवस्थी 

 

शहडोल (संजय गर्ग)  । अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व मे, मनरेगा योजना का नाम बदलकर “विकसित भारत जी राम जी” किए जाने के विरोध में जिला काँग्रेस द्वारा गांधी चौक मे विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया।
सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों के द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी इस योजना का नाम बदलने को राष्ट्रपिता का अपमान बताया।जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि, ने कहा कि मौजूदा सरकार को महात्मा गांधी से नफरत है, तभी राष्ट्रपिता के नाम से चल रही महत्वपूर्ण योजना का नाम बदला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के पास अपनी कोई नई योजना नहीं है और वह कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई योजनाओं का केवल नाम बदलकर श्रेय लेने का काम कर रही है,जिसे कांग्रेस किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे फैसले ले रही है।
जिलाध्यक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की मंशा पूरी योजना को खत्म करने की है, नाम बदलना सिर्फ एक बहाना है।उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जनता के असल मुद्दों—जैसे बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई, किसानों की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं—से ध्यान भटकाने के लिए ‘नाम बदलने की राजनीति’ का सहारा ले रही है.सरकार जनहित के कार्यों पर ध्यान देने के बजाय प्रतीकों को बदलने में ऊर्जा नष्ट कर रही है। मनरेगा ने गांवों में करोड़ों लोगों को काम का वैधानिक अधिकार दिया और सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाया। नाम बदलना गांधी जी और संवैधानिक सामाजिक कल्याण गारंटी पर वैचारिक हमला है।धरना-प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे, पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, धनपुरी नगरपालिका उपाध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीनिवास शर्मा ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए।
उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

धरना-प्रदर्शन मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे, पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम,धनपुरी नगरपालिका उपाध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल,श्रीनिवास शर्मा,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, सुनील खरे गुड्डू, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, सोहागपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला,पार्षद प्रदीप तिवारी, पार्षद हीरालाल प्रजापती, पार्षद दानिश अहमद,पूर्व पार्षद ओम प्रकाश चौधरी, राजेश सोंधिया,खिरोधर सोंधिया, हरिशंकर तिवारी, वरुण पाल ,अशोक तिवारी,शोभराज नागपाल,रोहित चतुर्वेदी,राजा समीर खान,सिद्धू कोल सोनेलाल,भैया लाल, दलप्रताप सिंह, प्रेमधारी सिंह, जिलाउपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, दीपांशु गुप्ता ,महेंद्र यादव,कुणाल गौतम,ओम साहू, आशु सिंह,योगेश,आयुष आदि सैकड़ो की संख्या मे काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.