शहडोल : मंत्री विजयवर्गीय का घंटा वाला बयान से विपक्ष ने लिया आड़े हाथ……. युवा कांग्रेस शहडोल करेगी पुतला दहन , भागीरथपुरा में जहरीले पानी से 10 की मौत , …. दर्जनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे
मंत्री विजयवर्गीय का घंटा वाला बयान से विपक्ष ने लिया आड़े हाथ……. युवा कांग्रेस शहडोल करेगी पुतला दहन ,
भागीरथपुरा में जहरीले पानी से 10 की मौत , …. दर्जनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे
शहडोल (संजय गर्ग)। प्रदेश की भाजपा सरकार जहां पर एक तरफ सुशासन की बात करती है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार के मंत्री विवादित बयान देकर हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसे ही कुछ बीते 24 घंटे में हुआ जहां पर प्रदेश का मॉडल कहलाने वाला इंदौर में नगर निगम की बड़ी लापरवाही उजागर हुई। जिससे इंदौर के भागीरथपुरा में ड्रेनेज पाइप के थ्रू जहरीले पानी के चलते 10 मासूम बच्चे मौत के घाट उतार गए। साथ ही महिलाएं पुरुष समेत दर्जनों लोग इसकी चपेट में आ गए जो कि अभी फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
स्वच्छता के नाम पर प्रदेश का सबसे अव्वल शहर इंदौर में ऐसी घटना समझ के परे है। हालांकि इस घटना के बाद मीडिया हरकत में आई और देखते ही देखते सरकार पर आरोप प्रत्यारोप के दौर तेज हो गए।
हादसे के बाद प्रदेश सरकार के नगरी प्रशासन मंत्री जिनका इंदौर गृह भी माना जाता है। कैलाश विजयवर्गीय से मीडियाकर्मी ने चर्चा के दौरान सवाल करते हुए पूछा कि अब तक हादसे का शिकार हुए लोगों को मुआवजा नहीं मिला और ना ही पीने के पानी की व्यवस्था अभी तक हुई है जिस पर मंत्री विजयवर्गीय फोकट का सवाल मत करो कह कर पल्ला झाड़ करने लगे मीडिया कर्मी ने कहा कि मैं घटनास्थल पर होकर आया हूं।……… बस फिर क्या था मंत्री जी की बौखलाहट इतनी हुई कि उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी मीडिया कर्मियों के समक्ष सवाल करने वाले मीडिया कर्मी को घंटा शब्द का उपयोग कर दिया…… जिसको लेकर मंत्री और मीडिया कर्मी के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। जहां मीडिया कर्मी के द्वारा मंत्री जी को ठीक से बात करने व लेहजा सुधारने का की बात कही गई।
देखने में यह घटनाक्रम साधारण सा लगता है लेकिन । पीड़ित लोगों के पक्ष में मुआवजा देने और पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर प्रश्न करने पर सरकार के मंत्री इस प्रकार के बयान देते हैं। जो कि कहीं ना कहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल
हालांकि इसके बाद मंत्री और मीडिया कर्मी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ जिस पर प्रदेश का विपक्ष एक्शन मोड पर दिखा। और मुद्दा देखते ही देखते सियासी हो गया।
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार , ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री विजयवर्गीय पर इतने गंभीर मामले में उन्हें असंवेदनशील बताया ।
इंडियन नेशनल कांग्रेस के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर तेजी से है वीडियो वायरल हुआ।
इसी कड़ी में शहडोल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनुपम गौतम के मार्गदर्शन में एवं जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 2 जनवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे युवक कांग्रेस के द्वारा स्थानिक गांधी चौक में पुतला दहन करेगी।
