S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई...

शहडोल : छात्रावास से छात्राओं के लापता होने के विरोध मे आदिवासी काँग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

0 282

छात्रावास से छात्राओं के लापता होने के विरोध मे आदिवासी काँग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

शहडोल (संजय गर्ग) । अखिल भारतीय आदिवासी काँग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक एवं प्रभारी  अर्चना पोर्ते एवं जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व मे आदिवासी कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री के नाम, सोहागपुर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कर मांग की गई है कि,आदिवासी माता शबरी क्रीड़ा परिसर कंचनपुर जिला शहडोल में आदिवासी बच्चियां जो अध्ययनरत, गायब है, इस ओर ध्यान देते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। भाजपा शासन से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाते है, क्या हमारी आदिवासी बच्चियों को मानव तस्करी का शिकार तो नहीं हो गई है। आज हम आदिवासी कॉग्रेस के लोग पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान जी से पूछना चाहते हैं कि आपकी भांजिया दिनांक 28.दिसंबर.2025 को 1 बच्ची कक्षा 12 वीं एवं दिनांक 08.जनवरी 2026 कक्षा 10 की 1 बच्ची संस्था से गायब है। जिसकी पतासाजी आज दिनांक तक विभाग एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा नहीं लगाई जा सकी है। कांग्रेस मांग करती हैं कि त्वरित कार्यवाही की जाये अन्यथा हम आन्दोलन एवं धरना प्रदर्शन के लिये समस्त आदिवासी कॉंग्रेस के कार्यकर्ता बाध्य होगें।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

इस दौरान अर्चना पोर्ते समन्वयक आदिवासी कांग्रेस, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, आशीष तिवारी, प्रीतेश द्विवेदी, विमल सिंह, नागेश्वरी सिंह, जनपद सदस्य गोहपारू सैलजा सिंह,प्रेमधारी मार्को, रजनी गुप्ता, विष्णू सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.