S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई...

बुढार : स्टेडियम में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, अखिल भारतीय विधायक गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 13 जनवरी से

0 384

स्टेडियम में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, अखिल भारतीय विधायक गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 13 जनवरी से

बुढार (शहडोल)। नगर के स्व.कुशाभाऊ ठाकरे मैदान में प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले अखिल भारतीय गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन इस वर्ष 13 जनवरी से किया जाएगा , प्रतियोगिता का फाइनल 21 जनवरी को खेला जाएगा ।

टूर्नामेंट का उद्देश्य

नगर की खेल एवं सामाजिक संस्था फ्रेंड्स स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के तत्वाधान में स्थानीय स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे इस खेल टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्रीय खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच मिलेगा, जिससे वे अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगे।

उद्घाटन समारोह की तैयारियां

टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं खेल प्रेमी नागरिक अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। स्थानीय विधायक जय सिंह मरावी के मार्गदर्शन में होने वाले इस टूर्नामेंट की लोकप्रियता शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद रूप से है ।

टीमों की भागीदारी

आयोजन समिति के सदस्य अवधेश पांडे (पिंटू) ने बताया कि इस टूर्नामेंट में स्थानीय सहित देश के कई हिस्सों की टीमें भाग लेंगी। आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में दिल्ली, बिलासपुर , जबलपुर, प्रयागराज , रीवा , शहडोल,अंबिकापुर , पेंड्रा , उमरिया एवं बुढार की टीमों भाग लेंगी।

प्रतियोगिता का प्रारूप

टूर्नामेंट का प्रारूप T20 का होगा , प्रत्येक दिन एक मैच खेला जाएगा , सभी मैच नॉकआउट के होंगे । प्रारूप सभी टीमों को बराबर अवसर प्रदान करेगा।

मैदान और सुविधाओं की व्यवस्था

 स्थानीय स्टेडियम में खेल मैदान की पिच और आउटफील्ड को बेहतर बनाने के लिए विशेष तैयारी की जा रहीं हैं । खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।

पुरस्कार और सम्मान

टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता और सेमीफाइनलिस्ट टीमों को भी सम्मानित किया जाएगा। व्यक्तिगत श्रेणियों में भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

खेल प्रेमियों में उत्साह

स्थानीय खेल प्रेमियों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजक समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.