S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक...

शहडोल :घंटा सरकार और घंटा मंत्री मुर्दाबाद …….! के लगाए गए नारे, मंत्री विजयवर्गीय और प्रदेश सरकार के विरुद्ध कांग्रेसियों का घंटा विरोध

0 279

घंटा सरकार और घंटा मंत्री मुर्दाबाद …….! के लगाए गए नारे, मंत्री विजयवर्गीय और प्रदेश सरकार के विरुद्ध कांग्रेसियों का घंटा विरोध

शहडोल। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए अमर्यादित, असंवेदनशील बयान तथा पत्रकारों के साथ की गई अभद्र भाषा के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा आज जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में शहडोल सांसद के निवास के सामने आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “घंटा” बजाकर एवं घंटा सरकार और घंटा मंत्री के गगनभेदी नारे। लगाए और अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजयवर्गीय के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बयान न केवल जनभावनाओं को आहत करने वाला है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भी खिलाफ है। कांग्रेस ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि भागीरथपुरा हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद जब पत्रकारों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछे, तो उन्होंने अशोभनीय और असंवेदनशील भाषा का प्रयोग किया, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि ऐसी भाषा का प्रयोग करने वाले मंत्री को तत्काल पद से हटाया जाए। साथ ही जिनकी लापरवाही से यह दर्दनाक हादसा हुआ, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और मंत्री विजयवर्गीय से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा लिया जाए। कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, हरिशंकर तिवारी,पूर्व पार्षद पुष्पराज सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवशंकर शुक्ला,जयकरण सिंह,  रजनी गुप्ता,  रमा विश्वकर्मा, सहाना खान,दलप्रताप सिंह, रविन्द्र मनी शुक्ला, अनिल मिश्रा, अजीत सोनी, मनोज गुप्ता, सुशील जसवानी, रमेश विष्वकर्मा, अकरम खान,मुन्नू तिवारी,रमेश जायसवाल, सोनू कुशवाहा, अमरनाथ पटेल,एनएसयूआई जिलाउपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, दीपांशु गुप्ता ,महेंद्र यादव, ओम साहू आशु सिंह, शिवांशु,योगेश, आयुष,हिमेश,ऋषि, राम,पारस, ओमप्रकाश आदि सैकड़ो की संख्या मे काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.