S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई...

शहडोल : जिले के 73 मंडल एवं 28 बस्तियों मे हिंदू सम्मेलन , मंदिर प्रांगण में पत्रकार वार्ता का आयोजन

0 468

जिले के 73 मंडल एवं 28 बस्तियों मे हिंदू सम्मेलन  , मंदिर प्रांगण में पत्रकार वार्ता का आयोजन

 

शहडोल। सकल हिंदू समाज द्वारा गठित हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा शहडोल जिले के 73 मंडल एवं 28 बस्तियां में हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। गौरतलब है हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम पूरे देश के सभी बस्तियां एवं मंडल में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शहडोल जिले में भी कार्यक्रम का आयोजन होना है। 15 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक सभी मंडल एवं बस्तियों में हिंदू सम्मेलन का आयोजन होना है। 

प्रत्येक हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति का सात से अधिक उपसमितियां के माध्यम से हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का संचालन किया जाना है। आज शहडोल नगर के दुर्गा मंदिर प्रांगण से पूजा अर्चना के बाद पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिला हिंदू सम्मेलन टोली के सदस्य असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राधे श्याम नापित ने बताया कि पांच परिवर्तन सामाजिक सद्भाव समरसता स्वदेशी नागरिक कर्तव्य कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाना है। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे के द्वारा 101 स्थान में होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन से संबंधित पूरी रूपरेखा को प्रस्तुत किया गया ।पत्रकार वार्ता में मातृशक्ति के रूप में  मोनिका राज, जयश्री कचेर,  प्रमिला सिंह उपस्थिति रही है। वहीं शिक्षक लाल जी तिवारी एडवोकेट इंद्रजीत मिश्र ने हिंदू सम्मेलन के विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पत्रकार वार्ता के बाद मंदिर प्रांगण में उपस्थित सभी खंड एवं नगर से आए हुए हिंदू सम्मेलन समिति के कार्यकर्ताओं को हिंदू सम्मेलन का धर्म ध्वज एवं अक्षत कलश का वितरण किया गया।  सभी मंडल एवं बस्तियों में हिंदू सम्मेलन स्थल का भूमि पूजन किया जाएगा। उसके बाद उस स्थान पर हिंदू सम्मेलन का धर्म ध्वज स्थापित किया जाना है। जो कार्यक्रम दिनांक तक उस स्थान पर स्थापित रहेगा। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा निर्धारित समय पर हर बस्ती और मंडल के सभी हिंदू समाज के लोगों को हल्दी चावल एवं पत्रक देकर कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया जाना है। हिंदू सम्मेलन में प्रत्येक बस्ती और मंडल अपने स्तर पर हिंदू समाज के सभी महापुरुषों की प्रदर्शनी, नाटक कार्यक्रम, विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रतिभा दिखाने वाले हिंदू समाज के लोगों को पुरस्कृत किए जाने जैसे कार्यक्रम किया जाना है। कार्यक्रम में प्रत्येक मंडल एवं बस्ती के युवा, मातृशक्ति सहित सभी घर से हिंदुओं के उपस्थित होने का लक्ष्य रखा गया है। हिंदू सम्मेलन में वक्ता के रूप में क्षेत्र के प्रमुख आध्यात्मिक शक्ति साधु संत कथा वाचक , मातृशक्ति एवं विशिष्ट समाजसेवी के द्वारा मंच से अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया जाना है। 

 सामाजिक समरसता का बनेगा प्रतीक 

सकल हिंदू समाज के द्वारा हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के माध्यम से प्रत्येक हिंदू घर से एक गिलास चावल और 10 रुपए की राशि सहयोग के रूप में लिया जाना है। हिंदू समाज से प्राप्त सामग्री और धन से इस कार्यक्रम का आयोजन एवं सामूहिक भोज होना है। जहां सभी एक साथ बैठकर भंडारे में निर्मित प्रसाद को प्राप्त करेंगे।

मातृशक्तियों के द्वारा निकाली जाएगी कलश यात्रा ।

प्रत्येक मंडल एवं बस्तियों में आगामी दिनों में होने वाले हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में मातृ शक्तियों के द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया जाना है। तो दूसरी तरफ प्रभात फेरी, भजन संकीर्तन, बाइक रैली के माध्यम से प्रत्येक हिंदू तक हिंदू सम्मेलन का वातावरण बनाने का कार्य किया जाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.