S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई...

शहडोल : युवा काँग्रेस द्वारा कैलाश विजयवर्गीय का किया गया पुतला दहन

0 415

युवा काँग्रेस द्वारा कैलाश विजयवर्गीय का किया गया पुतला दहन 

शहडोल । युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी के नेतृत्व एवं जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के मार्गदर्शन मे युवा काँग्रेस द्वारा, इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अमर्यादित व संवेदनहीन बयान के विरोध में गांधी चौक पर गगनभेदी नारे लगाते हुए,पानी की बौछारों के बीच, विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया।

युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने कहा कि, गत दिनों इंदौर के भागीरथपुरा में नगर-निगम की लापरवाही से वहां के रहवासियों को ड्रेनेज (दूषित) पानी सप्लाई किया गया। दूषित और जहरीला पानी पीकर वहां की महिलाएं, पुरुष, छोटे-छोटे बच्चे बीमार हो गए। यहां तक की 9 लोगों की मौत भी हो गई और लगभग कई दर्जन लोग आज भी अस्पताल में भर्ती हैं, जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। 

 जबकि वहां का पार्षद महापौर और प्रदेश के स्थानीय शासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय सब के सब भाजपा के ही जन-प्रतिनिधि हैं। उक्त घटित घटना के संदर्भ में जब मीडिया के लोग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछते हैं तो मंत्री अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए उलटे झल्लाकर मीडिया के साथ ही अशोभनीय भाषा और उनसे दुर्व्यवहार करते हैं। साथियों इंदौर के भागीरथपुरा की घटना अत्यंत ही असंवेदनशील है, जिसने अनेक जानें ली हैं। युवा कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि “भागीरथपुरा हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद जब पत्रकारों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किए, तो उन्होंने अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। यह बेहद निंदनीय है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वाले मंत्री को सरकार को तत्काल पद से हटाना चाहिए एवं जिनकी लापरवाही से यह हादसा हुआ,उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और मंत्री विजयवर्गीय से इस्तीफा लिया जाना चाहिए।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। 

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से काँग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, युवाकाँग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी रविंद्र तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह,सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी,पार्षद हीरालाल प्रजापती,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, पुष्पराज सिंह, हरिशंकर तिवारी,आशीष दुबेदी, पंकज तिवारी, संदीप द्ववेदी, सत्यनारायण साहू,शोएब अंसारी,वरुण पाल,अशोक तिवारी, शोभराज नागपाल, सिद्धू कोल, सोनेलाल, भैया लाल, ओम साहू,दीपांशु गुप्ता, महेंद्र यादव , कान्हा कोरी, आशु, शिवांशु साहू, अर्पित सेन, महेंद्र यादव ,आकाश तिवारी,संस्कार गुप्ता, साहिल कुशवाहा, चिल्लू, आशीष नामदेव, अनुराग तिवारी, मोहित करमेल,आसू शोधिया, बब्लु, चंदन, शुभम, सुमित,पीयूष, प्रथम, कृष्णा, पार्श, प्रवीण, हिमेश,कृतेंद्र,मोहसिन खान,अर्चना सिंह, शेख़ आबिद,दीपक चौधरी,मोहिब खान,अखिल चौधरी,ओम चौधरी,रोहित जायसवाल,अखिलेश सिंह,अफजल खान,शुभम केवट,रितेश झरिया,सुधांशु सिंह आदि सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.